जालंधर में पुलिस ने किया एनकाउंटर , जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे को लगी गोली

जालंधर में पुलिस ने किया एनकाउंटर , जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे को लगी गोली

पंजाब के जालंधर में आज सुबह पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर पर फायरिंग की। बदमाश के पैर में गोली लगी है।

फिलहाल जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मौके पर जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे को पुलिस ने किसी मामले में पकड़ा था। आज उससे हथियार बरामद करना था। इसी वजह से पुलिस उसे लेकर जमशेद खास इलाके में गई थी।

अचानक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद का बचाव करने के लिए पुलिस कर्मियों ने गैंगस्टर के पैर में गोली मार दी। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ़ से करीब 15 राउंड गोलियां चली हैं। घायल गैंगस्टर को पुलिस ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि गांव जंडियाला मजकी में आप वर्कर पर गोली चलाने के मामले में बीते दिन आरोपी को गिरफ्तार किया था। आज आरोपी से उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने जब उनकी टीम पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। मुठभेड़ में 15 गोलियां चलीं है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से 6 हथियार और गोली का सिक्का बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नारकोटिक्स, हथियार व्यापार और जबरन वसूली रैकेट से जुड़ा हुआ है।

WhatsApp Image 2024-12-26 at 3.15.43 PM

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी जंडियाला के रहने वाला मनजीत है। आरोपियों के खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज हैं। आरोपी जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करते है। आरोपियों ने आसपास जिलों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है, जो कि रिकार्ड में नहीं है।

सीपी शर्मा ने कहा कि एक वैपन कल रिकवर कर लिया था, वहीं आज मध्य प्रदेश से लाए गए अन्य वैपन की रिकवरी के लिए एक आरोपी को उसकी निशानदेही पर लाया गया, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने जालंधर में एक वारदात को भी अंजाम देना था। काबू किए गए आरोपी की उम्र 22 साल के पास है।

Latest News

वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत
भिवानी पहुंचने पर वल्र्ड कप में रजत पदक विजेता पूजा बोहरा का फूल मालाओं के साथ परिजनों व खेल प्रेमियों...
पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक की गई स्थगित
जगुआर दुर्घटना में मारे गए भारतीय वायुसेना के पायलट जून में बने थे पिता , एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे
नागरिकता, आधार और समय पर मतदाता सूची संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के चुनाव आयोग से किए सवाल
ख़त्म हुई SYL विवाद पर पंजाब-हरियाणा के CM की मीटिंग , जानिए किस बात पर बनी सहमति
उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट, AAIB कर रही है जांच
CM भगवंत मान ने सेहत बीमा योजना की लॉन्च , पंजाब के सभी लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज