UP में बाढ़, काशी में गंगा के 30 घाट डूबे​​​​​​​ ,गोरखपुर में NDRF तैनात

UP में बाढ़, काशी में गंगा के 30 घाट डूबे​​​​​​​ ,गोरखपुर में NDRF तैनात

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगभग 1 हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर में है। यहां राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। अब तक 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। NDRF, SDRF और PAC की टीम 100 नावें लगाकर राहत-बचाव के काम में जुटी है।

flood-baksa-assam_1721322195

गंगा नदी भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा में 30 घाट डूब चुके हैं। दशाश्वमेध घाट के गंगा आरती स्थल तक पानी पहुंच गया है। अस्सी घाट की पुराने आरती स्थल की जगह बदल दी गई है। आज आरती 4 फीट पीछे होगी। उधर, बिहार के नेपाल से सटे इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

इसके अलावा मुंबई में गुरुवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 घंटे में (सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक) 101 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने जैसी कई घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुई।

IMD ने शुक्रवार को 8 राज्यों गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, 5 राज्यों मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उधर कर्नाटक को भी शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। शिगांव के मदापुरा गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 2 बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Latest News

हनुमान जी से मैं कह दूंगा, वो मेरी सुनते हैं…अरविंद केजरीवाल ने जनता से की ये खास अपील हनुमान जी से मैं कह दूंगा, वो मेरी सुनते हैं…अरविंद केजरीवाल ने जनता से की ये खास अपील
  दिल्ली विधानसभा चुनाव पूरे शबाब पर पहुंच गया है। सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक
समलैंगिकों पर दया करें , ऐसी बातें न कहें कि पछताना पड़े - महिला बिशप की ट्रम्प से अपील
डल्लेवाल के अनशन का आज 60वां दिन , डॉ. स्वाईमान सिंह का फेसबुक पेज ब्लॉक
2 लाख व्यापारियों का ढाई हजार करोड़ माफ ,सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी
पंजाब में नशे के पीछे किसका है हाथ ? जानिए राजपाल कटारिया ने किस का देश का लिए नाम
हरियाणा कैबिनेट मीटिंग, महिलाओं को ₹2100 महीना देने की तैयारी
चायवाले ने फैलाई पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह , चलती ट्रेन से पहले कूदे दो यात्री