चुनौती को चुनौती देना मेरे DNA में : Pm Modi
लगातार तीसरी बार सरकार बनना बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को दौरे के दूसरे दिन मॉस्को में भारतवंशियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- चुनौती को चुनौती देना मेरे DNA में है। आज दुनिया भारत का विकास आश्चर्यचकित है। हमारे पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप सिस्टम है।
पीएम ने कहा- भारत-रूस के बीच अनोखा रिश्ता है। रूस का नाम सुनते ही भारतीयों के मन में आता है, हमारा सुख-दुख का साथी।
पीएम ने कहा- मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं उनकी शुभकामनाएं आपके लिए लेकर आया हूं।
तीसरी बार PM बनने के बाद मेरा पहला संवाद मॉस्को में हो रहा है। मुझे आज शपथ लिए पूरा एक महीना हो गया है। मैंने प्रण लिया था, मैं तीसरी टर्म मे तीन गुणा रफ्तार से काम करूंगा।
मोदी बोले- अपने विदेशी दोस्तों के सामने भारत का जिक्र आते ही आप देश की उपलब्धियों की पूरी लिस्ट रख देते हैं और वे सुनते रह जाते हैं। आज भारत दशकों पुरानी समस्या का समाधान करता है।
कारपेट के नीचे समस्याओं का छिपाना गंवारा नहीं है। हमने अपनी अर्थव्यवस्था को सिर्फ कोविड से नहीं निकाला बल्कि उसे सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था भी बना दिया। हम ग्लोबल लेवल के स्टैंडर्ड सेट कर रहे हैं। हम दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम चलाते हैं।
भारत 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन का इलेक्ट्रिफेकेशन कर देता है, तो दुनिया को भी भारत की पावर का ऐहसास होता है। उनका लगता है कि देश बदल रहा है। भारत L1 पॉइंट से सूरज की परिक्रमा पूरी करता है। रेलवे का सबसे ऊंचा ब्रिज बनाता है। सबसे बड़ा स्टैच्यू बनाता है तो दुनिया कहती है कि भारत सच में बदल रहा है। भारत बदल रहा है क्योंकि भारत अपने देश के 140 करोड़ लोगों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है। दुनियाभर में फैले भारतीयों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है।