सिद्धू मूसेवाला के करीबी के घर पर हमला ! विदेश से आया फोन, मांगी गई फिरौती

सिद्धू मूसेवाला के करीबी के घर पर हमला ! विदेश से आया फोन, मांगी गई फिरौती

मानसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी प्रगट सिंह के घर के बाहर देर रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने घने कोहरे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने गेट पर गोलियां चलाईं। कोहरे के कारण हमलावरों के चेहरे अभी पहचान में नहीं आ पाए हैं। पता चला है कि हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं। पुलिस को गेट पर एक गोली का निशान मिला है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रगट सिंह मूसेवाला के गानों में भी काम कर चुके हैं। वैसे प्रगट सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पता चला है कि हमलावरों ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है।

बदमाशों ने लॉरेंस ग्रुप से होने का दावा कर रंगदारी मांगी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह धमकी लॉरेंस ग्रुप ने भेजी है या नहीं। अभी तक किसी गैंग ने इस धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है।WhatsApp Image 2025-02-03 at 2.47.31 PM (1)

परिवार को इंग्लैंड के एक नंबर से कॉल और मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने लिखा- दोबारा मत कहना कि मैंने तुम्हें नहीं बताया। 

Read Also : डेरा साध राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत ! तीन हफ्ते में दाखिल करना होगा जवाब

इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। करीब 10 दिन पहले प्रगट सिंह ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

Related Posts

Latest News