पंजाब की जालंधर सीट पर AAP की एकतरफा जीत

पंजाब की जालंधर सीट पर AAP की एकतरफा जीत

पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर AAP की जीत हो चुकी है। इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। आप उम्मीदवार की लीड 34 हजार पार होने के बाद आप वर्करों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेस रही।

WhatsApp Image 2024-07-13 at 11.23.27 AM

10 जुलाई को हुई वोटिंग में यहां 54.90% मतदान हुआ था। इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।

मोहिंदर भगत 34,118 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब आखिरी राउंड बचा है।

यहां से 2022 में AAP के विधायक शीतल अंगुराल बने थे। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

जिसके बाद अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए। अब अंगुराल को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं आप ने मोहिंदर भगत को टिकट दी है। भगत पूर्व BJP मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं।

Related Posts

Latest News