कल से आप देख पाएंगे रात को 2 चांद , 2 महीने रोज धरती से दिखेगा Mini Moon

कल से आप देख पाएंगे रात को 2 चांद ,  2 महीने रोज धरती से दिखेगा Mini Moon

अंतरिक्ष की दुनिया में चमत्कार होने जा रहा है। कल 29 सितंबर की रात को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना होगी। पूरी दुनिया कल रात से 25 नवंबर तक रोज रात को 2 चांद देख पाएगी। दूसरे चांद को मिनी मून कहा जा रहा है। यह मिनी मून कुछ और नहीं, एक विशालकाय एस्ट्रॉयड 2024 PT5 है, जो पिछले कई दिन से धरती की परिक्रमा कर रहा है। करीब 2 महीने तक धरती की परिक्रमा करने के बाद यह एस्ट्रॉयड सूर्य की कक्षा में चला जाएगा। 

क्या भारत में नजर आएगा मिनी मून?
बता दें कि अंतरिक्ष की दुनिया के दीवानों और खगोल वैज्ञानिकों के लिए यह दुर्लभ खगोलीय घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। अमेरिका के स्पेस एजेंसी नासा के वैज्ञानिक लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। जब से मिनी मून दिखने का अलर्ट जारी हुआ है, तब से लोगों में भी इसे देखने की उत्सुकता बढ़ रही है, लेकिन क्या लोग मिनी मून को देख पाएंगे? क्या भारत में मिनी मून नजर आएगा? इस तरह के सवाल भी लोगों के मन में हैं, लेकिन स्पष्ट कर दें कि मिनी मून सीधे नंगी आंखों से देखना संभव नहीं होगा। इसे देखने के लिए एक स्पेशल टेलीस्कोप की जरूरत होगी।

Earth-Space-Moon-Asteroid

मिनी मून का महाभारत से कनेक्शन
 रिपोर्ट के अनुसार, कल से दिखाई देने वाले मिनी मून का महाभारत से खास कनेक्शन है। स्पेन के यूनिवर्सिडैड कॉम्प्लूटेंस डी मैड्रिड के रिसर्चर कार्लोस और राउल डे ला फूएंते मार्कोस के रिसर्च पेपर में इन मिनी मून की जो खासियतें बताई गई हैं, वे अर्जुन एस्ट्रॉयड बेल्ट से मिलती जुलती हैं। अर्जुन एस्ट्रॉयड बेल्ट का नाम ‘महाभारत’ के अहम किरदार अर्जुन के नाम पर रखा गया है। इस नाम को अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) से मान्यता प्राप्त है

Latest News

बॉलीवुड एक्ट्रेस Mannara Chopra के पिता का  निधन बॉलीवुड एक्ट्रेस Mannara Chopra के पिता का निधन
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा...
जसप्रीत बुमराह ने भारत के टेस्ट कप्तान न बनने पर तोड़ी चुप्पी
दिल्ली-एनसीआर में बारिश, तेज हवाओं के कारण 12 उड़ानें डायवर्ट, सड़कें जलमग्न
विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार में रोया पूरा गुजरात, हर आंखे नम
क्यों सोनम के पति राजा रघुवंशी को मारने के लिए सहमत हुए थे तीनों हत्यारे ? जानिए
हरियाणा में छबील पी रहे लोगों पर चढ़ा कैंटर , ठंडा पानी पी रहे 1 युवक की मौत
पंजाब में कोरोना को लेकर सरकार की एडवाइजरी जारी