अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले 58वें क्रिकेटर बने मोहम्मद शमी, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले 58वें क्रिकेटर बने मोहम्मद शमी, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

National sports award ceremony

National sports award ceremony

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले 58वें क्रिकेटर बन गए हैं. आज (9 जनवरी) उन्हें खेल के इस बड़े पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया। क्रिकेट जगत में सबसे पहली बार यह अवॉर्ड सलीम दुर्रानी को मिला था। इस अवॉर्ड को पाने वाले आखिरी क्रिकेटर शिखर धवन थे। शिखर को 2021 में यह सम्मान मिला। पिछले साल कोई भी क्रिकेटर इस अवॉर्ड के लिए नामित नहीं था। लेकिन इस बार शमी ने यहां अपनी जगह बनाई। शमी के साथ ही 23 अन्य खिलाड़ियों को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आज सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति ​​​​​भवन में नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी शुरू हुई. सबसे पहले द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए गए. इसके बाद खेल की अलग-अलग विधाओं में बीते साल दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा गया।

Read also: CES 2024 में Samsung, LG समेत कई टेक दिग्गजों ने पेश किए 5 प्रोडक्ट्स

मोहम्मद शमी के लिए यादगार रहा साल 2023-
33 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए साल 2023 लाजवाब रहा। साल के आखिरी में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप में तो उन्होंने धूम ही मचा दी। टूर्नामेंट के शुरुआती 4 मैच नहीं खेलने के बावजूद शमी ने 24 विकेट चटकाए थे। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। वर्ल्ड कप के इसी प्रदर्शन का पुरस्कार उन्हें अर्जुन अवॉर्ड के रूप में मिला है।

National sports award ceremony

Latest News

" मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले " अरशद नदीम के भारत आह्वान पर नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब " मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले " अरशद नदीम के भारत आह्वान पर नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 आम लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे देश में दुख...
पाकिस्तानियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी कार्रवाई
" हम यहीं बैठेंगे, अब वापस नहीं जाएंगे " पाकिस्तान लौट रहीं महिलाएं अटारी बॉर्डर पर रोकीं:
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की भारत के साथ ‘पूरी ताकत से युद्ध’ की चेतावनी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित करने पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: 'जल युद्ध'
पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी चला बुलडोजर
सरपंचों को मिलेगा 2 हजार वेतन ! सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान.