पंजाब सरकार द्वारा धान की सीधी बिजाई करने वाले 17 हज़ार से अधिक किसानों को 19.83 करोड़ रुपए जारी  

पंजाब सरकार द्वारा धान की सीधी बिजाई करने वाले 17 हज़ार से अधिक किसानों को 19.83 करोड़ रुपए जारी  

चंडीगढ़, 5 जनवरी: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन 2023 के दौरान धान की सीधी बिजाई (डी.एस.आर.) करने वाले 17,007 किसानों के बैंक खातों में 19.83 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं।   इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने […]

चंडीगढ़, 5 जनवरी:

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन 2023 के दौरान धान की सीधी बिजाई (डी.एस.आर.) करने वाले 17,007 किसानों के बैंक खातों में 19.83 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि साल 2023-24 के दौरान कुल 19,114 किसानों ने डी.एस.आर. पोर्टल पर 1,72,049 एकड़ क्षेत्रफल रजिस्टर्ड किया था। सम्बन्धित जि़ला अधिकारियों द्वारा पड़ताल करने के उपरांत कुल 18,931 किसानों और डी.एस.आर. के अधीन 1,33,745.67 एकड़ क्षेत्रफल का सत्यापन किया गया है।  

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भूजल को बचाने के लिए किसानों को डी.एस.आर. विधि अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा मौजूदा वर्ष (2023-24) के दौरान धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया था। अब यह रकम सीधी लाभार्थी किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।  

उन्होंने बताया कि पड़ताल के उपरांत लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में कुल 19.83 करोड़ रुपए की सफलतापूर्वक अदायगी कर दी गई है। इस तरह किसानों को 98.8 प्रतिशत रकम की अदायगी कर दी गई है, और बाकी की रकम भी जल्द ही ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Tags:

Latest News

'EVM से मत हटाना डेटा', सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को आदेश 'EVM से मत हटाना डेटा', सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को आदेश
ईवीएम के वेरिफिकेशन से जुड़ी एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट न चुनाव आयोग से जवाब दाखिल करने को कहा है....
राष्ट्रपति मूर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, अक्षयवट और श्री बड़े हनुमान जी का किया दर्शन
तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं समाप्त
दिल्ली की 7वीं विधानसभा भंग, आतिशी ने दिया इस्तीफा
पंजाब सरकार ने सभी जिलों में ओल्ड ऐज होम के लिए 4.21 करोड़ किए जारी
दिल्ली में AAP की हार, पंजाब सरकार में मायूसी ! बीजेपी नेता तरूण चुघ का बड़ा बयान
दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार , कुछ मिनटों में हो जाएगा साफ !