पंजाब की चब्बेवाल सीट पर AAP का कब्जा ! औपचारिक घोषणा थोड़ी देर में, सांसद पिता के बेटे चुने गए विधायक

पंजाब की चब्बेवाल सीट पर AAP का कब्जा ! औपचारिक घोषणा थोड़ी देर में, सांसद पिता के बेटे चुने गए विधायक

आम आदमी पार्टी की लीड बढ़ कर 10 हजार अधिक हो गई है। यहां आप के डॉ. ईशाक कुमार को 22019 वोट पड़ी हैं। वहीं कांग्रेस के रजणीत कुमार को 11610 और भाजपा के सोहन सिंह ठंडल को 2652 वोट मिले हैं।


चब्बेवाल में 5वें राउंड में भी आम आदमी पार्टी की लीड 10 हजार से अधिक रही। इस राउंड तक डॉ. ईशाक कुमार को 18330 वोट पड़े हैं। वहीं कांग्रेस के रजणीत कुमार को 9822 और भाजपा के सोहन सिंह ठंडल को 2055 वोट पड़े हैं ,चब्बेवाल में दूसरे राउंड में आम आदमी पार्टी की लीड 3308 रही। इस राउंड में आप के डॉ. ईशाक कुमार को 7578 वोट पड़े हैं। वहीं कांग्रेस के रजणीत कुमार को 4270 और भाजपा के सोहन सिंह ठंडल को 1000 वोट पड़े हैं। इस सीट पर मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच माना जा रहा है।

Read Also : 15 राज्यों की 46 विधानसभा, 2 लोकसभा के नतीजे:वायनाड में प्रियंका 1.9 लाख+ वोटों से आगेWhatsApp Image 2024-11-23 at 12.30.37 PM


पहले राउंड में चब्बेवाला में आम आदमी पार्टी के डॉ. ईशाक कुमार को 4233 वोट मिले, वे 1571 वोटों से आगे हैं। वहीं कांग्रेस के रणजीत कुमार को 2662 और सोहन सिंह ठंडल को 447 वोट मिले हैं। वोटों की गिनती को लेकर जिला पुलिस द्वारा भारी फोर्स तैनात की गई है।पहले राउंड की गिनती में भी AAP उम्मीदवार आगे हैं।

चब्बेवाल विधानसभा हलके में करीब 300 गांव हैं। जिनमें कुल 1 लाख 59 हजार 432 वोटर हैं। प्रशासन द्वारा 205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 83,704 पुरुष और 75,724 महिला वोटर हैं। साथ ही 4 ट्रांसजेंडर भी हैं।

Latest News

भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला
बीसीसीआई ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आईपीएल 2024 सीजन के शेष भाग को तत्काल स्थगित करने की...
भारत-पाक तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में 228 उड़ानें रद्द
अंबाला से 70KM दूर दिखे ड्रोन, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 घंटे ब्लैकआउट होगा
चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon