शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ-पैरों में नजर आते है यह लक्षण; सामान्य समझकर न करें नजरअंदाज

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ-पैरों में नजर आते है यह लक्षण; सामान्य समझकर न करें नजरअंदाज

High cholesterol symptoms

High cholesterol symptoms

आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कई तरह की क्रॉनिक बीमारियां आम हो गई है। इन्हीं में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या। आज के समय में केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा वर्ग के लोग भी हाई कोलेस्ट्रॉल की चपेट में आ रहे है।

कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में मौजूद मोम जैसा पदार्थ होता है, जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर के लिए काफी घातक होता है। यह नसों में ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथों और पैरों में कुछ लक्षण दिखाई देते है, जिन्हें ज्यादातर लोग साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते है। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को समय रहते पहचानकर इलाज शुरू करने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते है।

Read also: साल 2030 तक अक्षय ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल करने में खर्च होंगे 12 खरब डॉलर…

  1. हाथों और पैरों में दर्द- शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर हाथों और पैरों की उंगलियों में दर्द होने लगता है। नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने पर ब्लड वेसल्स ब्लॉक हो सकती है। इसकी वजह से हाथ-पैरों में काफी दर्द महसूस होता है।
  2. त्वचा का रंग पीला पड़ना- हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में हाथों और पैरों की त्वचा के रंग में भी बदलाव आ सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर हथेलियों और पैरों का रंग पीला सा दिखने लगता है।
  3. झनझनाहट या सुन्नपन- अगर आपको कुछ दिनों से हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो रहा है, तो इसे भूलकर भी नजरअंजदाज न करे। यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है।
  4. नाखूनों में बदलाव- शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की वजह से हाथ-पैरों के नाखूनों में पीलापन नजर आने लगता है और नाखून मोटे भी हो जाते है। इसके अलावा, नाखूनों में दरारें भी दिखने लगती है।
  5. मस्से उभरना- शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर हाथों या पैरों पर मस्से भी विकसित हो सकते है। मेडिकल भाषा में इसे जैंथेल्मा कहा जाता है। जैंथेल्मा छोटे, पीले और फैट युक्त मस्से होते है, जो मुख्य रूप से आंखों, हाथों और पैरों के आसपास होते है।

High cholesterol symptoms

Related Posts

Latest News

पाकिस्तान पहलगाम हमले की ‘तटस्थ जांच’ के लिए तैयार : PM Shehbaz Sharif पाकिस्तान पहलगाम हमले की ‘तटस्थ जांच’ के लिए तैयार : PM Shehbaz Sharif
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की 'तटस्थ जांच' के...
पहलगाम हमला: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकवादियों के घर कर दिए ध्वस्त
" मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले " अरशद नदीम के भारत आह्वान पर नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
पाकिस्तानियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी कार्रवाई
" हम यहीं बैठेंगे, अब वापस नहीं जाएंगे " पाकिस्तान लौट रहीं महिलाएं अटारी बॉर्डर पर रोकीं:
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की भारत के साथ ‘पूरी ताकत से युद्ध’ की चेतावनी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित करने पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: 'जल युद्ध'