हरियाणा कांग्रेस MLA की BJP से बढ़ीं नजदीकी ,खट्‌टर और अनिल विज के छुए पैर

हरियाणा कांग्रेस MLA की BJP से बढ़ीं नजदीकी ,खट्‌टर और अनिल विज के छुए पैर

हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस MLA गोकुल सेतिया की BJP से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। इसकी शुरुआत कुछ दिन पहले 21 नवंबर को सिरसा में मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम से हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे थे।

उन्होंने प्रोटोकॉल के हिसाब से न केवल कांग्रेस विधायक को तवज्जो दी, बल्कि स्वागत के लिए आए गोकुल सेतिया के लिए काफिला रुकवाकर उनका हाल भी पूछा। इससे विधायक सेतिया भी गदगद नजर आए। उन्होंने मंच से ही मुख्यमंत्री नायब सैनी की तारीफ की।

इसके बाद 29 नवंबर को गोकुल सेतिया ने सिरसा में कष्ट निवारण समिति की मीटिंग लेने पहुंचे मंत्री अनिल विज के पैर छुए। इसके बाद वह विज की ही गाड़ी में बैठकर भी गए। वहीं गुरुग्राम में एक शादी समारोह में गोकुल सेतिया ने पूर्व CM एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पैर छुए। सेतिया ने इसके फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए।

वहीं सेतिया की भाजपा से बढ़ती नजदीकी को देखकर कांडा बंधुओं यानी गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा की टेंशन बढ़ गई है। सिरसा उनका गढ़ है लेकिन इस बार गोपाल कांडा सेतिया से ही चुनाव हार गए थे।

भाजपा से नजदीकियां बढ़ाने पर मीडिया ने विधायक गोकुल सेतिया से सवाल भी किए। इस पर सेतिया ने कहा कि अनिज विज के बड़े होने के नाते पैर छुए। विज उनके नाना पूर्व विधायक स्व. लक्ष्मणदास अरोड़ा की उम्र के हैं।

गोकुल ने कहा कि शादी में मनोहर लाल खट्‌टर भी मिले। वह भी मेरे बड़े हैं। इस नाते उनके भी पैर छुए। इसका मतलब यह नहीं कि मैं भाजपा के साथ खड़ा हो गया हूं। मैं अच्छे काम की तारीफ भी करता हूं और जो काम न करे उसके खिलाफ भी खड़ा होता हूं।

dd

जब मैं भाजपा में था तो खट्‌टर सरकार के खिलाफ धरना दिया था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सिरसा को मेडिकल कॉलेज जैसी बड़ी सौगात दी, इसलिए मैंने उनके काम की तारीफ की।

सेतिया के रुख से गोपाल कांडा और उनके भाई गोबिंद कांडा की टेंशन बढ़ गई है। पहले विधानसभा चुनाव में हार और अब गोकुल सेतिया की भाजपा से बढ़ती नजदीकियों के कारण गोपाल कांडा को उनकी राजनीति कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। विधानसभा चुनाव में गोकुल सेतिया ने करीब साढ़े 7 हजार वोट से गोपाल कांडा को हराया था। दोनों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी हुई। यहां तक कि चुनाव नतीजों वाले दिन गोकुल सेतिया ने गोपाल कांडा पर चुनाव में धांधली करने के आरोप भी लगाए थे।

Latest News

पाकिस्तान पहलगाम हमले की ‘तटस्थ जांच’ के लिए तैयार : PM Shehbaz Sharif पाकिस्तान पहलगाम हमले की ‘तटस्थ जांच’ के लिए तैयार : PM Shehbaz Sharif
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की 'तटस्थ जांच' के...
पहलगाम हमला: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकवादियों के घर कर दिए ध्वस्त
" मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले " अरशद नदीम के भारत आह्वान पर नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
पाकिस्तानियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी कार्रवाई
" हम यहीं बैठेंगे, अब वापस नहीं जाएंगे " पाकिस्तान लौट रहीं महिलाएं अटारी बॉर्डर पर रोकीं:
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की भारत के साथ ‘पूरी ताकत से युद्ध’ की चेतावनी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित करने पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: 'जल युद्ध'