हरियाणा कैबिनेट मीटिंग, महिलाओं को ₹2100 महीना देने की तैयारी

सरकार शुरू कर सकती है लाडो लक्ष्मी योजना

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग, महिलाओं को ₹2100 महीना देने की तैयारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले BJP हरियाणा में लक्ष्मी लाडो योजना शुरू कर सकती है। इस पर फैसला लेने के लिए आज (23 जनवरी) चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग हो रही है। पिछले साल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को लेकर इसका ऐलान किया था। जिसमें 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया गया है।

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले अगर इस योजना पर कोई ठोस फैसला हुआ तो भाजपा इसे वहां भुना सकती है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में एक हजार रुपए प्रति महीने का वादा पूरा नहीं कर पाई।

कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को 1500 रुपए महीने देना शुरू कर चुकी है। मगर, इसमें शर्त लगा दी गई कि एक परिवार से एक ही महिला को यह रकम मिलेगी। हालांकि, इस योजना काे पूरा करने के लिए सरकार को करीब 20 हजार करोड़ का सालाना बोझ उठाना पड़ेगा।

Read Also : चायवाले ने फैलाई पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह , चलती ट्रेन से पहले कूदे दो यात्री

हरियाणा में हैट्रिक के बाद दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद सरकार बनाने की कोशिश में है। प्रदेश से भी यहां 32 नेताओं की ड्यूटी लगी हुई है। जिनमें करनाल सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के अलावा CM नायब सैनी और मंत्री-विधायक शामिल हैं।

Gh5ReaHboAAtjLC

दिल्ली में भाजपा AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को यमुना की सफाई समेत कई अधूरे वादों पर घेर रही है। ऐसे में अगर यह वादा हरियाणा में पूरा हो जाता है तो दिल्ली में भी इसे पूरा करने के लिए भाजपा महिलाओं को भरोसा दिलाने की कोशिश करेगी। भाजपा ने यहां AAP के हर महीने 2100 रुपए के मुकाबले 2500 रुपए देने का वादा किया है।

 

Related Posts

Latest News