हरियाणा में बड़ा हादसा ! नहर में गिरी कार २ दोस्तों की मौत

हरियाणा में बड़ा हादसा ! नहर में गिरी कार २ दोस्तों की मौत

हरियाणा में करनाल में इनोवा कार यमुना नहर में गिर गई। कार में सवार दोनों दोस्तों की मौत हो गई। एक का शव 13 घंटे तो दूसरे का 18 घंटे बाद मिला। शवों की तलाश तके लिए NDRF की टीम भी बुलाया गया था।

दोनों यमुनानगर से करनाल में रिश्तेदार के यहां होली खेलने के लिए गए थे। यहां होली खेलने के बाद एक दोस्त को घर छोड़ने गए थे। इस दौरान उनके साथ हादसा हो गया। मृतकों की पहचान संदीप (38) और दलबीर (50) साढौरा (यमुनानगर) के रूप में हुई है। हादसा शुक्रवार रात को करीब साढ़े 9 बजे हुआ।

शुक्रवार को संदीप और दलबीर करनाल के इंद्री में रिश्तेदार के घर होली खेलने के लिए इनोवा कार में आए थे। होली खेलने के बाद रात को एक दोस्त को छोड़ने के लिए धनौरा गांव गए थे।

धनौरा गांव से वापस आते वक्त जब वह पश्चिमी यमुना नहर पर बने पुल पर चढ़ने लगे तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। इससे गाड़ी नहर में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पूरी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन सुबह 10 बजे संदीप का शव बरामद हो गया। साढ़े 5 घंटे बाद कार और दलबीर का शव भी मिल गया।

घटना की सूचना मिलते ही इंद्री पुलिस मौके पर पहुंची। इंद्री थाना के SHO विपिन कुमार ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर के पुल के पास मोड़ है। मोड़ पर ही गाड़ी बेकाबू होकर सीधी नहर में गिरी। शवों को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

WhatsApp Image 2025-03-15 at 4.14.36 PM

Read Also : American influencers ऑस्ट्रेलिया में बेबी वॉम्बैट छीनने के लिए मांगनी पड़ी माफ़ी

जानकारी के अनुसर संदीप टैक्सी चलाता था। वह 6 बहनों का इकलौता भाई था। उसके 2 बच्चे लड़का और लड़की हैं। वहीं दलबीर खेतीबाड़ी का काम करता था। इसके भी 2 बच्चे लड़का और लड़की हैं।

 

Related Posts

Latest News