पंजाब में आज से बिगड़ने लगा मौसम, 3 दिन बारिश की संभावना

पंजाब में आज से बिगड़ने लगा मौसम, 3 दिन बारिश की संभावना

Weather changed in punjab

Weather changed in punjab

पंजाब में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से 3 दिन सुबह में बारिश की संभावना है। खासतौर से शुक्रवार व शनिवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब के तकरीबन सभी जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बरनाला व रोपड़ सबसे ठंडे रहे।

Read also: पंजाब पुलिस द्वारा 5 किलो हेरोइन, 4 हथियारों सहित तीन काबू

बठिंडा का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन यह अभी भी सामान्य के नजदीक बना है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, लुधियाना का 11.1 डिग्री, पटियाला का 11.6 डिग्री, पठानकोट का 9.1 डिग्री, बठिंडा का 8.0 डिग्री, फरीदकोट का 8.0, गुरदासपुर का 9.5 डिग्री, जालंधर का 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। इससे यह अब सामान्य से दो डिग्री ऊपर पहुंच गया है। इसके अलावा पठानकोट का 25.5, बठिंडा का 24.0, फरीदकोट का 25.5, बरनाला का 25.1 व जालंधर का भी 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।फरवरी में पंजाब इस बार बीते साल 2023 के मुकाबले ज्यादा ठंडा रहा है। इसका प्रमुख कारण यह है कि फरवरी 2023 में बीते 10 सालों में सबसे कम बारिश हुई थी। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2023 में सामान्य के मुकाबले 99 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी लेकिन इस बार फरवरी में सामान्य से 43 फीसदी कम बारिश हुई।

Weather changed in punjab

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने