हरियाणा ने हमेशा तय लिमिट से ज्यादा पानी लिया , अब हमारे पास हरियाणा को देने के लिए एक बूँद भी नहीं

 हरियाणा ने हमेशा तय लिमिट से ज्यादा पानी लिया , अब हमारे पास हरियाणा को देने के लिए एक बूँद भी नहीं

हरियाणा और पंजाब के बीच भाखड़ा जल विवाद का मामला चल रहा है। पंजाब अब हरियाणा को अतिरिक्त पानी नहीं देगा। इस बीच भगवंत मान की सरकार ने सोमवार को विधानसभा से BBMB (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) के पुनर्गठन का प्रस्ताव पास किया। साथ ही सदन में DAM (बांध सुरक्षा अधिनियम) को रद्द करने का भी प्रस्ताव पास हुआ। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से DAM एक्ट को रद्द करने की मांग की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने जाने अनजाने में जो गलतियां कीं, उससे अब आगे बढ़ने की जरूरत है। देश में जब हरित क्रांति आई तो पंजाब में देश के खाने का भंडार भर दिया गया था, लेकिन हरित क्रांति पंजाब को बहुत महंगी पड़ी, जिससे पंजाब का वाटर लेवल नीचे चला गया। जब हम सरकार में आए तो सिर्फ 21 नगरों में पानी जाता था। इन्होंने उसको अपना समझ लिया। अब हमने 60 प्रतिशत नहरों में पानी पहुंचा दिया है।

उन्होंने कहा कि हमने किसी का हक नहीं मारा। मेरे पास पूरा डेटा पड़ा हुआ है कि कब कितना पानी का इस्तेमाल किया। ये कहते हैं कि पिछली सरकारों में पानी आते थे। पुराने लीडर्स ने गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाया है। BBMB में 6 महीने से लिख रहे हैं कि पानी का सही इस्तेमाल करो, लेकिन हरियाणा ने नहीं किया। मानवता के आधार पर 4000 क्यूसेक पानी दे रहे हैं, लेकिन इन्होंने जबरदस्ती BBMB की बैठक बुलाकर हमारे अधिकारियों को बदल दिया। केंद्र, राजस्थान और हरियाणा ने BBMB की बैठक में मिलकर हमारे खिलाफ वोट किया। इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश ने भी कुछ नहीं बोला।

सीएम मान ने कहा कि INDIA ब्लॉक क्या है। BBMB सफेद हाथी बना हुआ है। पंजाब सरकार सारे खर्चा देती है। BBMB को खत्म करो। BBMB की बैठक के लिए एक महीने का नोटिस होता है और इमरजेंसी में एक हफ्ते का नोटिस दिया जाता है। BBMB कभी 4 घंटे में मीटिंग बुलाता है तो कभी 3 घंटे में। ये बैठक इलीगल है तो फिर इसका फैसला लीगल कैसे हो गया?

WhatsApp Image 2025-05-05 at 4.13.14 PM

Read Also : पाकिस्तान को बड़ा झटका, पहलगाम हमले के बाद भारत ने सभी आयातों पर लगाया प्रतिबंध

भगवंत मान ने आगे कहा कि हम अपने नहरी सिस्टम को ठीक कर रहे हैं। अब हम हर चीज का हिसाब रख रहे हैं। मुझे नहीं समझ आ रहा कि हरियाणा को अभी कौन सी बुवाई करनी है। BBMB का पुनः गठन होना चाहिए। हम DAM सेफ्टी एक्ट का भी विरोध करते हैं। मेरे पास पूरा डेटा पड़ा हुआ है कि पाकिस्तान को कितना पानी जाता है। मुझे पता है कि पानी की क्या कीमत है?

 

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने