AAP गिदड़बाहा उपचुनाव फतह करने की तैयारी में , CM मान ने खुद किया इलाके का दौरा

AAP गिदड़बाहा उपचुनाव फतह करने की तैयारी में , CM मान ने खुद किया इलाके का दौरा

जालंधर उपचुनाव फतह करने के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) का फोकस गिदड़बाहा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर लग गया है। सीएम भगवंत मान ने खुद गिदड़बाहा का दौरा किया। वहीं चुनाव के लिए AAP द्वारा लगाए गए प्रभारी व सह प्रभारी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा व धर्मकोट के विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस भी गिद्दड़बाहा एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने इलाके का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग की है। हालांकि पार्टी ऐसा उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है, जो कि सीधे लोगों से जुड़ा हो।

 

गिदड़बाहा सीट से कांग्रेस के सीनियर नेता व पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह वडिंग पहले विधायक थे। लेकिन उनके लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके बाद अब यहां उप चुनाव होने हैं। अभी तक चुनाव का शेड्यूल घोषित नहीं हुआ है।

हालांकि वड़िंग 2022 में वह उस समय चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे, जब राज्य में AAP की लहर चल रही थी। सारे बड़े नेता चुनाव हार गए थे, लेकिन वह करीब 1349 वोटों से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं, अब माना जा रहा है कि उनकी पत्नी अमृता वड़िंग इस सीट से चुनाव लड़ सकती है। वह भी कुछ समय से एक्टिव थी।

AAP ही नहीं अन्य राजनीतिक पार्टियों ने भी उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) इस सीट पर मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को मैदान में उतार सकता है। वह 2017 और 2022 में दो बार दो बार यहां से चुनाव लड़ चुके है।

भाजपा भी चुनाव की रणनीति बना रही है। पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल समेत कई नाम टिकट की दौड़ मे हैं। मनप्रीत 1995, 1997, 2002 और 2007 में यहां से लगातार चार बार विधायक रह चुके है। फरीदकोट के MP सरबजीत सिंह खालसा ने भी गिद्दड़बाहा का दौरा किया है।_1722498028

यहां से खालिस्तान समर्थक नेता भगवंत सिंह उर्फ ​​प्रधानमंत्री बाजेके चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुका है। वह डिब्रूगढ़ जेल में सांसद खडूर साहिब अमृतपाल सिंह के साथ बंद हैं।

Latest News

" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " -  पूर्व CM चन्नी " गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी
पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी...
'समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण
कथावाचक विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का 'अंडर द टेबल' तंज
इस वज़ह से हुई शेफाली ज़रीवाला की मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा
पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस
सशक्तिकरण से शोषण तक, उमराव जान अदा के कई जीवन