पंजाब सरकार में 5 नए मंत्री शामिल , 4 मंत्री और OSD हटाया

पंजाब सरकार में 5 नए मंत्री शामिल ,  4 मंत्री और OSD हटाया

पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में ढ़ाई साल के भीतर चौथी बार कैबिनेट में बदलाव किया गया है। जिसके लिए 5 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। पहले तरूणप्रीत सिंह ने शपथ ली, जिसके बाद बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत ने शपथ ली है।

इससे पहले रविवार को 4 मंत्रियों की कैबिनेट की छुट्‌टी कर दी गई। कैबिनेट में बदलाव के बीच आज अचानक CM भगवंत मान ने अपने भरोसेमंद OSD ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। इसकी वजह साफ नहीं हुई।

पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही। कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में 18 मंत्री बन सकते हैं। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो गई है।

पंजाब में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से दो अनुसूचित जाती, दो जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्‌टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल का यह चौथी बार विस्तार होने जा रहा है। अगर मोहिंदर भगत के साथ डॉ. रवजोत की एंट्री हो जाती है तो अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले 5 मंत्री कैबिनेट में हो जाएंगे। अन्य कैबिनेट सदस्यों में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक पहले से शामिल हैं।

whatsapp-image-2024-09-23-at-52105-pm_1727092308

4 जुलाई 2022 को उन्होंने अमन अरोड़ा, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जोड़ामाजरा और अनमोल गगन मान को मंत्री बनाया था। बाद में 7 जनवरी 2023 को सरारी ने इस्तीफा दे दिया और डॉ. बलबीर सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने