अमृतसर नगर निगम की 2 पार्षद AAP में शामिल , 50 पार्षदों के समर्थन का दावा

अमृतसर नगर निगम की 2 पार्षद AAP में शामिल , 50 पार्षदों के समर्थन का दावा

पंजाब के अमृतसर में नगर निगम से दो आजाद पार्षदों को आम आदमी पार्टी (आप) ने शामिल करवा कर मेयर कुर्सी की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। इस जॉइनिंग के समय कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल खुद पहुंचे और दोनों पार्षदों को पार्टी जॉइन करवाई। AAP के इस कदम से कांग्रेस की दिक्कतों को और बढ़ा दिया है। सबसे अधिक पार्षदों का आंकड़ा होते हुए भी कांग्रेस मेयर की कुर्सी से दूर होती जा रही है।

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी ने अनीता रानी (वार्ड नंबर 67) और ऊषा रानी (वार्ड नंबर 63) ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होकर अपनी राजनीतिक यात्रा को नई दिशा दी है। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह ने दोनों पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी का हिस्सा बनाया।

मंत्री कुलदीप सिंह ने इस मौके पर कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों पार्षदों को पार्टी में उचित पद और जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

अनीता रानी और ऊषा रानी ने AAP में शामिल होकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पारदर्शी कार्यशैली और जनहितैषी नीतियां उन्हें इस परिवार का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करती हैं।

5_1736845619

आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव में मात्र 24 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भी बहुमत का दावा कर रही है। पार्टी के मुताबिक, उन्हें 24 पार्षदों नहीं, 50 पार्षदों का समर्थन हासिल है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह समर्थन मेयर पद के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा। नाम न बताने की शर्त पर पार्टी नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी समय आने पर अपने पत्ते खोलेगी।

हालांकि, यह समर्थन हासिल करना इतना आसान नहीं है। पदों को लेकर पार्टी के अंदर नेताओं के बीच खींचतान चल रही है। मेयर पद की दौड़ में कई नेता शामिल हैं, जिनमें प्रियंका शर्मा, जसमीत सिंह, अशोक कुमार और नताशा शिव जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी नेता अपनी पकड़ और अनुभव के आधार पर मेयर पद के लिए दावा ठोक रहे हैं।

Latest News

भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला
बीसीसीआई ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आईपीएल 2024 सीजन के शेष भाग को तत्काल स्थगित करने की...
भारत-पाक तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में 228 उड़ानें रद्द
अंबाला से 70KM दूर दिखे ड्रोन, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 घंटे ब्लैकआउट होगा
चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon