देश-विदेश के डेढ़ करोड़ लोग एक साथ पढ़ेंगे गीता पाठ , 18 हजार बच्चे करेंगे श्लोक उच्चारण

देश-विदेश के डेढ़ करोड़ लोग एक साथ पढ़ेंगे गीता पाठ , 18 हजार बच्चे करेंगे श्लोक उच्चारण

कुरूक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता जयंती के अवसर पर आज वैश्विक गीता का पाठ कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में किया जा रहा है। जिसमें 18 हजार बच्चे एक स्थान पर बैठकर गीता के मंत्रों का उच्चारण करेंगे, तो वही पूरे विश्व भर में डेढ़ करोड़ लोग ऑनलाइन माध्यम से वैश्विक गीता पाठ में जुड़ेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में थीम पार्क में एक मिनट एक साथ गीता पाठ का आयोजन शुरू हो चुका है। गीता का पाठ 12 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस गीता पाठ में पवित्र ग्रंथ गीता के पहले श्लोक, मध्यस्त और अंतिम श्लोक का उच्चारण होगा। इस वैश्विक गीता पाठ के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ - साथ देश के अन्य राज्यों व विदेशों सहित लगभग 1 करोड़ 50 लाख लोग ऑनलाइन प्रणाली के साथ जुड़ेगें।

9d851cb0-e5bd-4c48-b375-283f0239327b_1733895630656

यह वैश्विक गीता पाठ निश्चित ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अध्याय में एक नया इतिहास जोड़ेगा। इससे पहले भी कुरूक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में ही 18 हजार बच्चों ने गीता के मंत्रों का उच्चारण एक स्थान पर बैठकर किया था, जो विश्व रिकॉर्ड बना था, एक बार फिर से विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

Latest News

वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत
भिवानी पहुंचने पर वल्र्ड कप में रजत पदक विजेता पूजा बोहरा का फूल मालाओं के साथ परिजनों व खेल प्रेमियों...
पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक की गई स्थगित
जगुआर दुर्घटना में मारे गए भारतीय वायुसेना के पायलट जून में बने थे पिता , एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे
नागरिकता, आधार और समय पर मतदाता सूची संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के चुनाव आयोग से किए सवाल
ख़त्म हुई SYL विवाद पर पंजाब-हरियाणा के CM की मीटिंग , जानिए किस बात पर बनी सहमति
उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट, AAIB कर रही है जांच
CM भगवंत मान ने सेहत बीमा योजना की लॉन्च , पंजाब के सभी लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज