Animal Ranbir Kapoor - Punjab News Times

' 'फिल्म को नहीं देखना चाहते, तो मत देखिए लेकिन...' एनिमल' कॉन्ट्रोवर्सी पर मनोज बाजपेयी की दो टूक
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने पिछले साल सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और फिर कमाई के मामले में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया. रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया था. कई लोगों ने ‘एनिमल’ की तारीफ की तो कइयों ने मूवी को महिलाओं के खिलाफ बताया. फिल्म में ऐसे कई सीन्स हैं, जिनकी लोगों ने जमकर आलोचना की. अब इस मामले पर मनोज बाजपेयी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

‘एनिमल’ को लेकर हुई आलोचना पर बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरा साफ कहना है कि अगर बहुत से लोग किसी फिल्म से असहमत हैं या उसे पसंद नहीं करते हैं, तो इसमें गलत क्या है? फिल्म रिलीज होती है, अपना बिजनेस करती है और आगे बढ़ जाती है. पैसा मेकर्स की जेब में जाता है. उन्हें लेने दीजिए, उन्होंने फिल्म बनाने में पैसा इन्वेस्ट किया है.’

मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘अगर आप फिल्म नहीं देखना चाहते हैं, तो मत देखिए. अगर आप किसी चीज को लेकर असहमत हैं, तो उसे ना देखना ही बेहतर है, लेकिन फिल्म के लिए मुसीबत खड़ी ना करें. ऐसा करके आप केवल एक बुरी धारणा को बढ़ावा देंगे, अगर दूसरे लोग भी इसी तरह आपके काम में बाधा डालेंगे तो क्या होगा? बैन या फिर विरोध के बिना खुलकर चर्चा होनी चाहिए.

‘एनिमल’ का प्रभाव उनकी फिल्म ‘जोराम’ पर भी पड़ा था. उन्होंने कहा, ‘हमें पता था कि एनिमल और सैम बहादुर दो बहुत बड़ी फिल्में हैं. दोनों ही फिल्मों पर काफी पैसा खर्च हुआ है. एनिमल को लेकर हाइप था, जो अब भी है, लेकिन हम अपनी फिल्म पर इतना पैसा खर्च नहीं कर सकते थे क्योंकि जोराम एक अलग तरह की फिल्म थी. हम अपनी फिल्म पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहते थे. हम इस लेकर बहुत प्रैक्टिकल और रियलिस्टिक थे और इसीलिए हम पर प्रॉफिट कमाने की जल्दबाजी नहीं थी. .’