Ashok Prashar Pappi - Punjab News Times

कवि सुरजीत पातर के संस्कार में शामिल हुए CM भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना पहुंच चुके हैं। CM माडल टाऊन एक्सटेंशन शमशान घाट में कवि सुरजीत सिंह पातर के अंतिम संस्कार में शिरकत कर रहे हैं। कवि डॉ. सुरजीत सिंह पातर का आज लुधियाना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मान उनके परिवार से भी मिले। इसके बाद वह लुधियाना के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी का नामांकन भी भरवाएंगे। अशोक पराशर पप्पी मौजूदा लुधियाना सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक भी हैं।

पप्पी 2022 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़े और जीत हासिल की थी। अब पार्टी ने उन पर भरोसा करके उन्हें सांसद की टिकट दी है।

पप्पी 2022 में कांग्रेस को छोड़ AAP में शामिल हो गए थे। पप्पी का पूरा परिवार टकसाली कांग्रेसी रहा है। 2012 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उन्हें लुधियाना दक्षिण सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।

2016 में पप्पी AAP में आ गए थे, लेकिन यहां से टिकट ना मिलने के बाद पप्पी 2017 में फिर दोबारा कांग्रेस में लौट गए थे। 2022 में दोबारा फिर पप्पी AAP में शामिल हुए और जीतकर पहली बार विधायक बने। पप्पी 5वीं पास है।
2022 विधान सभा चुनाव में चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में अशोक पराशर (पप्पी) ने अपनी कुल संपत्ति 9.1 करोड़ रुपए घोषित की थी, इसमें 1.2 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 7.9 करोड़ा की अचल संपत्ति शामिल है। अशोक पराशर (पप्पी) पर आपराधिक मामलों की बात करें तो उनके ऊपर अभी कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है।

उधर,आज शिअद उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। ढिल्लों 2012 में लुधियाना पूर्व से विधायक चुने गए और 2017 तक इस पद पर बने रहे। 2017 के चुनावों में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार संजीव तलवार से हार गए और 2022 पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए लुधियाना पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के रूप थे।

बता दें कि ढिल्लों का जन्म 23 अगस्त 1965 को साहनेवाल, जिला लुधियाना में हुआ था। उनके पिता का नाम मक्खन सिंह ढिल्लों है। वह मैट्रिकुलेट हैं। ढिल्लों 2 बार पार्षद रह चुके हैं। एक बार पत्नी नरिंद्र कौर ढिल्लों रही है। ढिल्लों 2 बार विधान सभा चुनाव हारे भी हैं। इतना ही नहीं अकाली से जिला प्रधान भी रह चुके हैं।