Gang Members Arrested - Punjab News Times

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन
देश के सात राज्यों में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस विश्नोई के सिंडिकेट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक साथ कार्रवाई की है। कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जयपुर से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पिता ज्लेवर हैं। पुलिस टीम ने इन बदमाशों के पास से 7 पिस्टल, 31 कारतूस और 11 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

बुधवार सुबह से शाम तक दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में रेड की गई थी। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार सभी आरोपी एक-दूसरे के संपर्क में थे। अधिकांश आरोपियों की गोल्डी बराड़ से सीधे बात होती थी। गोल्डी से मिलने वाले डायरेक्शन पर ये लोग हर प्रकार का काम किया करते थे।

दिल्ली पुलिस ने जयपुर से अभय सोनी उर्फ ​​कार्तिक उर्फ ​​कबीर (22) को गिरफ्तार किया है। वह चित्रकूट थाना इलाके में राम पथ का रहने वाला है। उसने 10वीं तक पढ़ाई की है। पैसों की समस्या के कारण उसने फेसबुक पर राजस्थान शूटर्स के नाम से एक ग्रुप बनाया। डकैती और अन्य अपराध करने के लिए अन्य आरोपियों के संपर्क में आया।

दिल्ली से जसप्रीत सिंह उर्फ ​​राहुल (25) को गिरफ्तार किया गया है। वह रसूलपुर कलां का रहने वाला है। जसप्रीत को दिल्ली के शास्त्री पार्क से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 32 बोर की एक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। जसप्रीत ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। वह पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
दिल्ली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी धर्मेंद्र उर्फ ​​कार्तिक है। जो पोस्ट संडवा के गांव पतरा का रहने वाला है। इसे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से .32 बोर की एक सिंगल शॉट पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस मिले हैं। धर्मेंद्र ने 7वीं क्लास तक पढ़ाई की है।

Also Read : डल्लेवाल के अनशन का आज 60वां दिन , डॉ. स्वाईमान सिंह का फेसबुक पेज ब्लॉक

वह कोयंबटूर में एक कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहा था। एमपी के उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप का गुर्गा था। दुर्लभ की 2020 में हत्या कर दी गई थी। फेसबुक पर विभिन्न समूहों में शामिल हो गया। खुद को आपराधिक गतिविधियों में शामिल कर लिया।

हरियाणा से आरोपी मंजीत (24) को गिरफ्तार किया गया। जो हरियाणा के सोनीपत स्थित वीपीओ बरोटा का रहने वाला है। इसे यूपी के अलीगढ़ स्थित गांव खीरी दहिया से गिरफ्तार किया गया। मंजीत 9वीं पास है। लॉरेंस विश्नोई गैंग से प्रेरित था। गैंग के सदस्यों को हथियार सप्लाई कर रहा था।