Jaipur - Punjab News Times

इसी हफ्ते चलेगी हरियाणा के हिसार से जयपुर-चंडीगढ़ की फ्लाइट
हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली के बाद इसी हफ्ते जयपुर व चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। सप्ताह में 3-3 दिन के लिए यह फ्लाइट शुरू की जा सकती हैं। इसके लिए प्रपोजल भेज दिया गया है। वहीं मई महीने में जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू की जा सकती है। इसकी भी तैयारी की जा रही है। वहीं दिल्ली से हिसार और फिर अयोध्या फ्लाइट जाने के लिए भी पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

इसके अलावा एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कैंटीन भी खोल दी गई है। यहां एक कप चाय 86 रुपए की मिलेगी। एक मैगी 143 रुपए और सैंडविच 152 रुपए का पड़ेगा। कल (14 अप्रैल) PM नरेंद्र मोदी ने हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। जिसके बाद यहां से अयोध्या के लिए फ्लाइट रवाना की गई। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी का तर्क है कि यहां क्वालिटी और क्वांटिटी, दोनों अच्छी और ज्यादा होंगी।

हिसार एयरपोर्ट से इसी हफ्ते जयपुर और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। इन फ्लाइट्स को भी एलायंस एयर कंपनी ही शुरू करेगी। इन फ्लाइट्स को सीएम नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार डॉ. नरहरि बांगड़ ने बताया कि जयपुर और चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन-तीन दिन विमान सेवा शुरू करने का प्रपोजल बनाया गया है। यह प्रपोजल एटीसी को भेजा है। दो से तीन दिन में फ्लाइट्स का शेड्यूल मिलने की संभावना है। इन शहरों में भी अयोध्या की तर्ज पर ही फ्लाइट शुरू होंगी। यानी दोनों शहरों में फ्लाइट जाएगी और फिर वापस लौटकर आएगी।

हिसार से चंडीगढ़ और हिसार से जयपुर की फ्लाइट्स का टाइम शेड्यूल मिलने के बाद विभाग के अधिकारियों व विमान सेवा देने वाली कंपनी के साथ बैठक होगी। इसमें किराया तय किया जाएगा। वहीं हिसार एयरपोर्ट को अब पूरी तरह एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। यहां अब सभी वर्क और निर्णय एयरपोर्ट अथॉरिटी के ही रहेंगे।

Read Also : धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाकर दिलाई जीत

वहीं, मई में जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू करने की योजना है। इसके लिए भी विभाग के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं।पहले दिन हिसार एयरपोर्ट से 220 यात्रियों ने विमान में सफर किया। इसमें दिल्ली से हिसार और हिसार से दिल्ली के लिए 120 यात्री विमान में बैठे तो हिसार से अयोध्या और अयोध्या से हिसार के लिए 100 यात्री पहुंचे।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन
देश के सात राज्यों में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस विश्नोई के सिंडिकेट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक साथ कार्रवाई की है। कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जयपुर से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पिता ज्लेवर हैं। पुलिस टीम ने इन बदमाशों के पास से 7 पिस्टल, 31 कारतूस और 11 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

बुधवार सुबह से शाम तक दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में रेड की गई थी। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार सभी आरोपी एक-दूसरे के संपर्क में थे। अधिकांश आरोपियों की गोल्डी बराड़ से सीधे बात होती थी। गोल्डी से मिलने वाले डायरेक्शन पर ये लोग हर प्रकार का काम किया करते थे।

दिल्ली पुलिस ने जयपुर से अभय सोनी उर्फ ​​कार्तिक उर्फ ​​कबीर (22) को गिरफ्तार किया है। वह चित्रकूट थाना इलाके में राम पथ का रहने वाला है। उसने 10वीं तक पढ़ाई की है। पैसों की समस्या के कारण उसने फेसबुक पर राजस्थान शूटर्स के नाम से एक ग्रुप बनाया। डकैती और अन्य अपराध करने के लिए अन्य आरोपियों के संपर्क में आया।

दिल्ली से जसप्रीत सिंह उर्फ ​​राहुल (25) को गिरफ्तार किया गया है। वह रसूलपुर कलां का रहने वाला है। जसप्रीत को दिल्ली के शास्त्री पार्क से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 32 बोर की एक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। जसप्रीत ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। वह पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
दिल्ली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी धर्मेंद्र उर्फ ​​कार्तिक है। जो पोस्ट संडवा के गांव पतरा का रहने वाला है। इसे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से .32 बोर की एक सिंगल शॉट पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस मिले हैं। धर्मेंद्र ने 7वीं क्लास तक पढ़ाई की है।

Also Read : डल्लेवाल के अनशन का आज 60वां दिन , डॉ. स्वाईमान सिंह का फेसबुक पेज ब्लॉक

वह कोयंबटूर में एक कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहा था। एमपी के उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप का गुर्गा था। दुर्लभ की 2020 में हत्या कर दी गई थी। फेसबुक पर विभिन्न समूहों में शामिल हो गया। खुद को आपराधिक गतिविधियों में शामिल कर लिया।

हरियाणा से आरोपी मंजीत (24) को गिरफ्तार किया गया। जो हरियाणा के सोनीपत स्थित वीपीओ बरोटा का रहने वाला है। इसे यूपी के अलीगढ़ स्थित गांव खीरी दहिया से गिरफ्तार किया गया। मंजीत 9वीं पास है। लॉरेंस विश्नोई गैंग से प्रेरित था। गैंग के सदस्यों को हथियार सप्लाई कर रहा था।