IPL - Punjab News Times

हैदराबाद के 'सनराइजर्स' टीम करेगी पलटवार , गुजरात को हराकर प्लेऑफ में मारेगी एंट्री
पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद और शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस की टक्कर गुरुवार को होगी. यह मैच हैदराबाद को प्लेऑफ का टिकट दिला सकता है वहीं गुजरात की टीम साख बचाने के लिए खेलेगी. पैट कमिंस की टीम की नजरें हालांकि शीर्ष दो में जगह पक्की करने पर लगी है. उन्हें इसके बाद एक मैच और खेलना है और उनका नेट रनरेट भी प्लस 0.406 है. सनराइजर्स के 12 मैचों में 14 अंक है और वह अधिकतम 18 अंक हासिल कर सकती है जिससे शीर्ष दो में उसकी जगह पक्की हो जाएगी.

इस मुकाबले से पहले सनराइजर्स  को एक सप्ताह का ब्रेक मिला है जिससे वे तरोताजा होकर मैदान पर लौटेंगे. इसके अलावा आठ मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद उसके हौसले वैसे भी बुलंद हैं. गेंदबाजों ने लखनऊ को कम स्कोर पर रोका तो ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने 166 रन का लक्ष्य दस विकेट बाकी रहते 9 . 4 ओवर में ही हासिल कर लिया.

सनराइजर्स ने इस सत्र में जहां अविश्वसनीय स्कोर बनाये हैं तो शर्मनाक पराजय भी झेली है. गुजरात ने उसे टूर्नामेंट में सात विकेट से हराया था. पिछले पांच मैचों में से तीन में उसे पराजय झेलनी पड़ी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उसे 35 रन से , चेन्नई सुपर किंग्स ने 78 और मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से हराया.

डेविड वॉर्नर सहित उन 5 बड़े कप्तानों की कहानी, जिन्हें शर्मसार होकर IPL टीम से भी निकलना पड़ा
IPL

इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सत्र का आगाज होना है। इससे ठीक पहले कई टीमों के कप्तान बदल चुके है। मुंबई इंडियंस ने जहां रोहित शर्मा की जगह गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को बुलाकर कप्तान बना दिया तो सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एडेन मार्करम की जगह स्टीव स्मिथ पर भरोसा जताया। रोहित के फैंस के लिए यह बड़ा झटका था, लेकिन SRH में कप्तान बदलना कोई नई बात नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों में से एक डेविड वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खिताबी मुकाबले में हराकर फ्रेंचाइजी को पहला खिताब दिलाया। उन्हें 2015 में कप्तान बनाया गया, जबकि 2019 में उनकी परफॉर्मेंस खराब रही तो टीम से ड्रॉप कर दिया गया। डेविड वॉर्नर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी केन विलियमसन को दी गई। इसके बाद टीम की कप्तानी एडेन मार्करम को मिली और अब एक ही सीजन के बाद उन्हें हटाकर पैट कमिंस को कमान दे दी गई है। दूसरी ओर, केन विलियमसन गुजरात टाइटंस का हिस्सा है।

Read also: सोते समय पैरों में ऐंठन के ये है बड़े कारण, इन्हें जानने के बाद तुरंत ले डॉक्टर की सलाह

कुछ ऐसा ही मयंक अग्रवाल के साथ हुआ। भारतीय ओपनर को केएल राहुल के जाने के बाद कप्तान बनाया गया। जब राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स चले गए तो बुरे वक्त में मयंक ने कमान संभाली, लेकिन 2023 सीजन से पहले मयंक को रिलीज कर दिया गया और शिखर धवन टीम के नए कप्तान बने। अगर कोई और टीम होती तो शायद मयंक अग्रवाल को एक और मौका देती। मयंक फिलहाल हैदराबाद में है। श्रीलंकाई महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने को 2013 में दिल्ली कैपिटल्स, तब दिल्ली डेयरडेविल्स, ने कप्तान बनाया, लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस वजह से अगले सीजन से पहले ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। फिलहाल जयवर्धने मुंबई इंडिया के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस है।

IPL