HINDI News - Punjab News Times
संदेशखाली में CBI ने NSG कमांडो के साथ की सर्चिंग
Sandeshkhali Sheikh Shahjahan
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार 26 अप्रैल को संदेशखाली में कई जगहों पर सर्चिंग की। इस दौरान जांच एजेंसी विदेशी पिस्टल समेत कई हथियार, बम और गोला-बारूद बरामद किया। इसके बाद NSG कमांडो भी संदेशखाली पर पहुंचे। NSG टीम भी तलाशी अभियान चला रही है।
अधिकारियों ने बताया कि यह सर्चिंग 5 जनवरी को शाहजहां शेख के घर दबिश देने गई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमले से जुड़ी है। ED की टीम 5 जनवरी को राशन घोटाला मामले में शाहजहां के ठिकानों पर रेड करने गई थी।
उस दिन करीब एक हजार लोगों की भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें ED के तीन अधिकारी घायल हो गए थे। एजेंसी के एक डिप्टी डायरेक्टर ने बशीरहाट एसपी से इसकी शिकायत की थी।
मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने CBI को FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। इसी मामले की जांच में CBI को संदेशखाली में हथियारों का बड़ा जखीरा छिपा होने का इनपुट मिला था। CBI से जांच कराने के निर्देश के खिलाफ बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। इस पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।
कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार 25 अप्रैल को CBI ने संदेशखली में जमीन हड़पने और महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण केस में पहली FIR दर्ज की। मामले में पांच आरोपियों के नाम शामिल हैं। हालांकि ये आरोपी कौन हैं, यह सामने नहीं आया। हालांकि, कहा जा रहा है कि ये रसूखदार लोग हैं।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल को संदेशखाली मामले की जांच CBI को सौंप दी थी। अपने आदेश में कहा कि CBI कोर्ट की निगरानी में जांच करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी। मामले की अगली सुनवाई 2 मई को होगी।
READ ALSO : 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग खत्म , जानें आज कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
Sandeshkhali Sheikh Shahjahan
13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग खत्म , जानें आज कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
Phase 2 Voting Percentage
18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग का समय शाम 6 बजे खत्म हो गया। सिर्फ वे लोग जो लाइन में लगे हुए हैं, वे ही वोट डाल सकेंगे।
5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 76.06% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 53% के आसपास मतदान हुआ।
इससे पहले, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बूथ पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई।
सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है।
आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव की घोषणा की थी।
2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,202 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,098 पुरुष और 102 महिला उम्मीदवार हैं। दो प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।
READ ALSO : ” मां के निधन के बाद जीने का रास्ता तलाश रही ” हिमाचल डिप्टी सीएम की बेटी का चुनाव लड़ने से इनकार
इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी।
Phase 2 Voting Percentage
जानबूझकर आम-मिठाई खा रहे:ताकि ब्लड शुगर बढ़े और जमानत मिले; ED का केजरीवाल पर आरोप
Kejriwal Sugar Level
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ED ने गुरुवार 18 अप्रैल को बड़ा आरोप लगाया। ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि वह तिहाड़ जेल में जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, ताकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए और उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिल जाए।
ईडी ने कहा कि केजरीवाल को टाइप-2 डायबिटीज है, लेकिन वह जेल में आलू पूड़ी, आम और मीठा खा रहे हैं। केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में 18 दिन से बंद हैं। कोर्ट ने उन्हें घर का खाना खाने की अनुमति दी है।
दरअसल, केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने ट्रायल कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर केजरीवाल के डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेडिकल कंसल्टेशन लेने की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया था कि केजरीवाल टाइप-2 डायबिटीज के मरीज हैं और उनका ब्लड शुगर लेवल ऊपर-नीचे (Fluctuate) होता रहता है।
READ ALSO : “ट्रांसजेंडर्स” (थर्ड जेंडर) की मदद से मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक: अरुण शर्मा
इसके जवाब में ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि केजरीवाल तिहाड़ जेल में जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, ताकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए और उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिल जाए। केजरीवाल के घर से ऐसा ही खाना आ रहा है, जिसमें शुगर और कॉर्ब्स की मात्रा ज्यादा रहती है।
Kejriwal Sugar Level
Himachal Deputy CM Daughter
हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने से इनकार कर कांग्रेस की उम्मीदों को झटका दिया है। आस्था अग्निहोत्री ने कांग्रेस हाईकमान से चुनाव लड़ने से इनकार किया है।
केंद्रीय चुनाव समिति की बीते सप्ताह दिल्ली में संपन्न मीटिंग में आस्था को चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव दिया गया था। आस्था अग्निहोत्री को हमीरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने उतारने की चर्चाएं थीं। वहीं गगरेट विधानसभा सीट से भी आस्था को उप चुनाव में प्रत्याशी बनाने की भी चर्चा हो रही है। आस्था ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
मुकेश अग्निहोत्री ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि- आस्था अपनी मां प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री के बिना जीने का रास्ता तलाश रही हूं, मां ने यह राजनीतिक सल्तनत खड़ी की, उनकी यादों से जूझ रही हूं।इस दु:खद घड़ी में लोकसभा या विधानसभा जाने की लालसा नहीं है। राजनीति से ऊपर मेरी मां की अनगिनत स्मृतियों ने मुझे भीतर से तोड़ दिया है। पापा भी बोल्ड फेस रख रहे हैं लेकिन हकीकत मैं जानती हूं।
READ ALSO : हरियाणा CM सैनी के उपचुनाव खिलाफ हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला याचिका की खारिज
आस्था अग्निहोत्री ने कहा यह समय मां को श्रद्धासुमन अर्पित करने का है, चुनाव लड़ने का क़तई नहीं। इसलिए प्रस्ताव करने के लिए सभी का आभार। बता दें कि दो महीने पहले ही हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी मां सिम्मी अग्निहोत्री का निधन हुआ है।
Himachal Deputy CM Daughter
तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मिले सीएम भगवंत मान, आधे घंटे तक चली मुलाकात
Kejriwal In Tihar Jail
पंजाब CM भगवंत मान ने सोमवार को दिल्ली शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात की। उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी थे। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। मुलाकात से पहले ही तिहाड़ में पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम कर लिए थे।
मुलाकात के बाद मान ने मीडिया से बोले- अरविंद केजरीवाल को ऐसे ट्रीट किया जा रहा था कि मानो वे देश के बहुत बड़े आतंकवादी हों। उन्हें क्रिमिनल जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।
cm मान ने मुलाकात करने बाद मीडिया से बात करते हुए कहा जब चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद थे, तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनसे मिलने के लिए जेल जाती थीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात एक कमरे में करवाई जाती थी।
जबकि आज उनकी केजरीवाल से मुलाकात कुछ अलग तरीके से हुई। कमरे में एक शीशा लगा था, शीशा इतना गंदा था कि केजरीवाल का चेहरा भी साफ नहीं दिख रहा था फोन पर एक दूसरे से बात हुई।
आने वाले चार जून को लोग इसका सबक सिखाएंगे।
केजरीवाल ने अपना हाल बताने की जगह पूछा कि पंजाब का क्या हाल है।
वहां पर स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक की क्या हालत है। मंडियों में किसानों का गेहूं उठाया जा रहा है या नहीं। इसे लेकर भीर सवाल उन्होंने किया।
READ ALSO : सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाला युवक हरियाणा का रहने वाला , जानिए कैसे आया लॉरेंस गैंग के संपर्क में?
मैंने उन्हें बताया कि असम में चुनाव प्रचार करके आया हूं। कल गुजरात जा रहा हूं।
इसके बाद दिल्ली में चुनाव प्रचार करूंगा। उन्होंने कहा है कि जहां भी इंडिया गठबंधन वाले कहते है वहां पर आप जाएंगे।
Kejriwal In Tihar Jail
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाला युवक हरियाणा का रहने वाला , जानिए कैसे आया लॉरेंस गैंग के संपर्क में?
Salman Khan House Firing
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग करने वाले 2 शूटरों में एक हरियाणा का विशाल उर्फ कालू है। गुरुग्राम के महावीरपुरा का रहने वाला कालू लॉरेंस सिंडिकेट में शामिल गैंगस्टर रोहित गोदारा का करीबी है।
उसने रोहित गोदारा के कहने पर ही 29 फरवरी को रोहतक में क्रिकेट बुकी सचिन की हत्या की थी। उसके बाद ही विशाल उर्फ कालू का नाम अपराध की लाइमलाइट में सामने आया।
सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद गुरुग्राम पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की एक टीम भी विशाल उर्फ कालू के महावीरपुरा स्थित घर पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस टीमों ने उसकी बहन और मां से पूछताछ भी की। विशाल का पहले भी क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है।
उसका एक और भाई भी आपराधिक किस्म का है। हालांकि सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बाद अब कालू के परिवार के लोग घर पर नहीं है। घर के बाहर ताला लगा हुआ है। पड़ोसियों की मानें तो वे अपने रिश्तेदारों के यहां जा चुके हैं।
कालू की बहन ने बताया कि विशाल 3 भाइयों में सबसे छोटा है। 25 साल का विशाल फरवरी माह में आखिरी बार घर आया था। उसके बाद 29 फरवरी को उस पर बुकी सचिन के कत्ल का इल्जाम लगा। 10वीं तक पढ़ाई करने वाले विशाल पर 5 मामले दर्ज हैं। उसके 2 बड़े भाइयों में एक पेंटर तो दूसरा आपराधिक किस्म का है।
शुरुआत में विशाल पर बाइक चोरी और फायरिंग जैसे मामले दर्ज हुए और जेल जाने के बाद वह गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में आ गया। यहीं से उसने बड़ी वारदातें करनी शुरू कर दी।
Salman Khan House Firing
बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल
Vijender Singh BJP Joining
हरियाणा में भिवानी के रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को BJP में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। विजेंदर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे।
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 3 महीने पहले एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा- ”राजनीति को राम-राम भाई”। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। हालांकि, इसके बाद में उन्होंने इसे खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था। 2024 में भिवानी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था
READ ALSO : हरियाणा CM सैनी के उपचुनाव खिलाफ हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला याचिका की खारिज
इससे पहले विजेंदर सिंह ने 2024 में हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने इस ऐलान के साथ ही कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले विजेंदर के आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी।
Vijender Singh BJP Joining
हरियाणा CM सैनी के उपचुनाव खिलाफ हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला याचिका की खारिज
CM Nayab Saini
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को बड़ी राहत देते हुए करनाल विधानसभा सीट के उपचुनाव को चुनौती देने वाली याचिका रद्द कर दी है। याचिका के रद्द होने के साथ उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि अभी यह फैसला एक जनहित याचिका पर हुआ है।
यह फैसला एक जजपा नेता की याचिका पर हुआ है। एक याचिका पर लंच के बाद सुनवाई होनी है। बीते कल हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस सीट पर 25 मई को उपचुनाव होना हैं। बीजेपी ने हरियाणा सीएम नायब सैनी को यहां से कैंडिडेट बनाया है।
READ ALSO :राहुल गाँधी और PM मोदी की तुलना करने पर बोले अमित शाह कहा ‘PM और राहुल में कोई तुलना नहीं’
हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल कर हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल एक साल से कम होने की दलील देते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की गई थी। इस याचिका में बीते दिनों आए महाराष्ट्र के अकोला उप-चुनाव को रद्द करने के मुंबई हाईकोर्ट की नागपुर बैंच के फैसले को आधार बनाया गया है। वहां पर विधानसभा कार्यकाल एक वर्ष से कम होने के चलते उपचुनाव रद्द करने का आदेश जारी किया गया था।
CM Nayab Saini
केजरीवाल की गिरफ्तारी-रिमांड पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू
Kejriwal ED Remand Case
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। केजरीवाल की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और एडवोकेट विक्रम चौधरी मौजूद हैं। ED की तरफ से ASG एसवी राजू पैरवी कर रहे हैं।
केजरीवाल ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी को लेकर 23 मार्च को हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने मामले में ED को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल तक जवाब मांगा था। ED ने 2 अप्रैल की शाम में कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। इसमें एजेंसी ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की।
इधर, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने X पर लिखा- अरविंद केजरीवाल एक सीवियर डायबिटीक हैं। गिरफ्तारी के बाद से अब तक केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर उन्हें कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।
READ ALSO :22 प्रकार की कुत्तों की नस्लों पर लगाया गया प्रतिबंध
भास्कर ने जब इस पर सवाल किया तो तिहाड़ जेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल की सेहत एकदम ठीक है। मेडिकल टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। डॉक्टरों ने भी कोई चिंता जाहिर नहीं की है। केजरीवाल घर का खाना ही खा रहे हैं।
Kejriwal ED Remand Case
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की बड़ी मुश्किलें , कोर्ट ने 15 अप्रैल तक भेजा न्यायिक हिरासत में,बैरक में अकेले रहेंगे CM
Arvind Kejriwal ED Case
दिल्ली की शराब आबकारी नीति केस में सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया। वे जेल नंबर 2 में अकेले रहेंगे। 21 मार्च से जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े दो मामलों पर राउज एवेन्यू कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
राउज एवेन्यू कोर्ट में ED ने दावा किया कि केजरीवाल ने पूछताछ में बताया कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज को विजय नायर रिपोर्ट करता था। ED ने कहा कि केजरीवाल हमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे हमें गुमराह कर रहे हैं। इस पर कोर्ट ने पूछा कि ज्यूडिशियल कस्टडी के लिए ये दलीलें कितनी सही हैं?
ASG राजू ने कहा कि केजरीवाल अपने फोन का पासवर्ड नहीं शेयर कर रहे हैं। हम बाद में इनकी ED कस्टडी की मांग करेंगे। ये हमारा अधिकार है। इसके बाद कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
READ ALSO : हरियाणा के CM ने I.N.D.I.A गठबंधन को बताया घमंडिया बोले कांग्रेस-AAP मिले हुए
केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कोर्ट से कहा- अरविंद केजरीवाल को जेल में 3 किताबें दी जाएं- गीता, रामायण और नीरजा चौधरी की बुक हाऊ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड।
दूसरा मामला केजरीवाल के जेल से सरकारी आदेश के खिलाफ था। सुरजीत सिंह यादव ने PIL दाखिल कर जेल से सरकारी आदेश देने पर रोक लगाने की मांग की थी। इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने सुनवाई करते हुए याचिका खारिज कर दी।
Arvind Kejriwal ED Case
हरियाणा के CM ने I.N.D.I.A गठबंधन को बताया घमंडिया बोले कांग्रेस-AAP मिले हुए
Haryana CM Nayab Saini
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में I.N.D.I.A गठबंधन के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष की रामलीला मैदान दिल्ली में हुई रैली पर सवाल उठाते हुए इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताया। सीएम ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग भ्रष्टाचार को सही बता रहे हैं। यही वजह है कि लोग अब इसे गठबंधन नहीं ठगबंधन बता रहे हैं। भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) भ्रष्टाचार के सभी मामलों में मिले हुए हैं। सारे घोटाले के बाद कल फिर एक साथ दिखाई देंगे।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहे हैं, यही वजह है कि सारा विपक्ष उन पर हमला बोल रहा है। कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही कांग्रेस और AAP सांसद पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। देश की जनता को गुमराह करने वाला पूरा विपक्ष एक साथ आ गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घमंडिया गठबंधन का काम है जितना हो सके लूटो। इसके बाद जब भ्रष्टाचार में फंसने पर कार्रवाई हो तो कोर्ट पहुंच जाओ, सजा मिलने पर विक्टिम कार्ड खेलो। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता जेल में हैं, कुछ बेल पर हैं। गुमराह करना इंडिया गठबंधन के नेताओं के काम है। जबकि जो भी भ्रष्टाचारी हैं, वह जेल में जमा रहे हैं।
READ ALSO : ” सबके अधिकारों की रक्षा हो ” केजरीवाल मामले में अमेरिका-जर्मनी के बाद UN का बड़ा बयान
भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व नंबर वन है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड़ रुपए घोटाले में है। केजरीवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला करते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन को कोर्ट जमानत नहीं दे रहा। मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिल रही है। क्या इंडिया गठबंधन कोर्ट के खिलाफ एक्शन लेगा ? पहले कहते थे कि अगर आरोप भी लगे तो कुर्सी छोड़ दूंगा।
केजरीवाल ने शीश महल घोटाला किया। पहले कांग्रेस विरोधी और अब कांग्रेस के साथ केजरीवाल आ गए हैं। केजरीवाल भ्रष्टाचार के बावजूद कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं। केजरीवाल कट्टर घोटाले बाज के साथ खड़े हुए हैं।
Haryana CM Nayab Saini
Kejriwal ED Arrest Reaction Controversy
अमेरिका और जर्मनी के बाद अब UN ने भारत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर बयान दिया है। UN जनरल सेक्रेटरी के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि भारत में सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। भारत में चुनाव का दौर है, ऐसे में सभी नागरिकों को निष्पक्ष माहौल में वोट डालने का मौका मिलेगा।”
इससे पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के बयान का एक बार फिर से भारत के विदेश मंत्रालय ने विरोध किया। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “भारत ने पहले भी अमेरिकी डिप्लोमैट के सामने अपना पक्ष रखा था। मामले में उनका बयान गलत है।”
जायसवाल ने कहा, “भारत की चुनावी और कानूनी प्रक्रिया पर किसी दूसरे देश की टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। भारत में चुनावी प्रक्रिया कानून के शासन के हिसाब से चलती है। किसी भी सहयोगी देश, खासकर जो खुद लोकतांत्रिक है, उसे इस प्रक्रिया का सम्मान करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।”
READ ALSO : इनकम टैक्स ने कांग्रेस को भेजा 1700 करोड़ का नोटिस..
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हमें अपने स्वतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थानों पर गर्व है और हम इसे हर हाल में विदेशी दखल और प्रभाव से बचाते रहेंगे। आपसी सम्मान और विश्वास ही दो देशों के रिश्तों की नींव होती है। हम उम्मीद करते हैं कि सहयोगी देश हमारी संप्रभुता और हमारे आंतरिक मामलों का सम्मान करेंगे।”
Kejriwal ED Arrest Reaction Controversy