Weather alert - Punjab News Times

हरियाणा के 6 जिलों में कल बारिश , 18 दिन से चल रही हीटवेव ने 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
हरियाणा में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। यह पहली बार जब हरियाणा में 18 दिन से लगातार लू चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मई 2002 के बाद ऐसी स्थिति आई है, जब मई में लगातार 18 दिन लू चली हैं। प्रदेश में लू के थपेड़ों ने आमजन को बेहाल कर दिया है।

13 मई से लगातार दिन का पारा 40 डिग्री के पार है। कई जगह तो यह 45 डिग्री के पार चल रहा है। सिरसा में पारा पिछले दिनों 50.3 डिग्री तक जा चुका है। बीते गुरुवार को भी देशभर में सबसे ज्यादा 49.1 डिग्री पारा सिरसा का रहा।

सिरसा में लगातार 5 दिन से तापमान 47 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। आज नौतपा के सातवें दिन भी ऐसे ही हालात रहेंगे। संभावना है कि रात से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कल से सूबे में बारिश के आसार बन सकते हैं।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 1 से 3 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 1 जून को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में बारिश हो सकती है।

जबकि, अन्य जिलों के भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 2 और 3 जून को भी कुछ जगह बारिश की संभावना है। इस बीच गर्मी के कारण बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से लू से बचाव को एडवाइजरी जारी की गई है। लू से बचाव के लिए हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर ढंक कर रखें, कपड़े, हैट या छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं-भले ही प्यास न लगी हो, ORS (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन) व घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड), नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।

बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं, उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है। नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में आसरा लें।

दोपहर 12 से 4 बाहर जाने से बचें
एडवाइजरी के अनुसार, गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजा फल, सलाद और घर में बना खाना खाएं। खास तौर से दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। यदि बच्चे को चक्कर आएं, उल्टी घबराहट या तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो या सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें।

बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें। तेज गर्मी, खास तौर से जब वे अकेले हों तो कम से कम दिन में 2 बार उनकी जांच करें। ध्यान रहे कि उनके पास फोन हो, यदि वे गर्मी से बेचैनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं या उनकी गर्दन तथा बगलों में गीला तौलिया रखें। उनके पास हमेशा पानी की बोतल जरूर रखें।

हरियाणा और पंजाब में ओले गिरे:17 जिलों में बारिश; शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, चंडीगढ़ में 7 फ्लाइटें रद्द
North India Weather Forecast

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) के एक्टिव होने पर पिछले 36 घंटों से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कई जगहों पर बारिश हुई है। हरियाणा के अंबाला और पंजाब के लुधियाना और मोगा में ओले गिरे हैं।

इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, जींद और पानीपत में बारिश हल्की बारिश हुई है।

वहीं, पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मलेरकोटला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं हिमाचल में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच शिमला में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। शिमला में इस सीजन का यह पहला हिमपात है।

इसके साथ विभाग ने चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, किन्नौर व सिरमौर में भारी बारिश व बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 3 फरवरी से एक्टिव हो जाएगा।

हरियाणा में 12 घंटे में कई जिलों में बारिश
हरियाणा में 12 घंटे में कई जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है। कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा पानी बरसा है। यहां पर 12 घंटे में 13 एमएम बारिश हो चुकी है। करनाल में 7 एमएम और पानीपत में 5.5 एमएम पानी बरसा है।

मौसम विभाग के आंकड़े को देखें तो इसी प्रकार रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी में 7.5-7.5 एमएम, भिवानी में 3.5एमएम, जींद में 2.5 एमएम बारिश हाे चुकी है। फरीदाबाद में 6.5, गुरुग्राम में 1, नारनौल में 0.5 और महेंद्रगढ़ में 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। सोनीपत व कई अन्य जिलों में भी रात से रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 7 फ्लाइटें रद्द
खराब मौसम के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को सात फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। वहीं 31 फ्लाइट निर्धारित समय से लेट रही। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश सहाय ने बताया कि विजिबिलिटी कम होने के कारण सुबह के समय वाली उड़ानें रद्द रही। वहीं दिन की कुछ फ्लाइट देरी से उड़ी।

READ ALSO: मलेशिया एयरलाइंस की उड़ानें बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी- साहनी

रद्द होने वाली उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, जयपुर और लखनऊ की उड़ाने रही और देरी से उड़ने वाली उड़ानों में हैदराबाद, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, जयपुर, श्रीनगर, अहमदाबाद और कोलकाता की उड़ाने शामिल हैं। वहीं विजिबिलिटी कम होने के कारण आज भी सुबह 7:00 बजे तक कोई भी उड़ान नहीं उड़ पाई है।

North India Weather Forecast

ठंड से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी
Weather alert

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर भारी बर्फबारी और उससे आ रहीं ठंडी हवाओं से पूरे उत्तर भारत में गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 2-3 दिन तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों ठंड की मार झेल रहा है। कोहरे के साथ शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई है। अगले 2-3 दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वहां से आने वाली सर्द हवा दिन के तापमान को ठंडा कर रही है। उत्तरी क्षेत्र में कोहरे की स्थिति सहित विभिन्न कारणों से देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही है।

Read also: Citizenship Amendment Act: लोकसभा चुनाव से पहले CAA लाने की तैयारी में सरकार

आईएमडी के मुताबिक सुबह 5:30 बजे, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार में घना कोहरा, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में घना कोहरा और जम्मू संभाग में मध्यम कोहरा छाया रहेगा। सुबह 5.30 बजे उत्तर प्रदेश के बरेली में 25 मीटर, लखनऊ 25 मीटर, बहराईच में 25 मीटर, प्रयागराज में 50 मीटर, वाराणसी में 50 मीटर, गोरखपुर में 200 मीटर, सुल्तानपुर में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। इसके अलावा बिहार के गया में 25 मीटर, पूर्णिया में 25 मीटर, पटना में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के सागर में 50 मीटर, भोपाल में 200 मीटर, सतना में 200 मीटर, अगरतला में 50 मीटर और जम्मू में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। घने कोहरे ने रेलगाड़ियों की चाल भी बिगाड़ दी है। घने कोहरे की वजह से ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनें 6-8 घंटे की देरी से चल रही है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को 75 से अधिक ट्रेनों की चाल सुस्त रही।

Weather alert