Farmers protest kisan andolan - Punjab News Times

शंभू-जींद बॉर्डर पर टकराव,बैरिकेड तोड़े; पुलिस ने बरसाई लाठियां
Farmers protest kisan andolan

एमएसपी गारंटी कानून और कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों ने सरकार से वार्ता विफल होने के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए कूच किया। पंजाब के विभिन्न इलाकों से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में टेंट व राशन लेकर निकले किसानों को हरियाणा के बॉर्डर पर रोक दिया गया। सील किए गए पटियाला के शंभू और जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की बीच कई बार टकराव हुआ। जींद में लाठियां बरसाई गई। दोनों बॉर्डर पर हुए टकराव में लगभग 100 किसान व अंबाला के नारायणगढ़ के डीएसपी आदर्शदीप समेत पुलिस व अर्धसैनिक बलों के 27 जवान घायल हुए है। पंजाब-हरियाणा सीमा के 14 में से 3 एंट्री प्वांइट्स पर करीब 20 हजार किसान जमा है।

Read also: खाद्य विक्रेता का पंजीयन एवं लाइसेंस एक माह मेंबनायें-अपर उपायुक्त

उनको रोकने के लिए हरियाणा में अर्धसैनिक बलों की 64 कंपनियां और पुलिस की 50 कंपनियां तैनात है। मंगलवार रात 8 बजे तक पंजाब के किसान कहीं से भी हरियाणा में प्रवेश नहीं कर पाए । तब किसानों ने एलान किया कि अब वे बुधवार को कूच करेंगे। रात को किसानों ने जहां है, वहीं डेरा डाल दिया। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, लाडोवाल और अमृतसर से 10 बजे किसानों के जत्थे दिल्ली कूच के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है। हरियाणा पुलिस की प्रवक्ता व एआईजी मनीषा चौधरी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया गया। भारी पथराव किया, जिसके जवाब में हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शन की आड़ में किसी को भी उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बापौली थाना पुलिस मंगलवार सुबह गांव गढ़ी भलौर में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सूरजभान रावल के घर पहुंची। पुलिस ने उनको घर पर ही नजरबंद कर दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारी किसान संगठनों से इस मुद्दे पर सरकार के साथ रचनात्मक बातचीत के लिए आगे आने का अनुरोध किया। उन्होंने किसानों को आगाह भी किया कि उनके बीच कुछ ऐसे तत्व हैं जो अपनी राजनीतिक फायदे के लिए उनके प्रदर्शन को बदनाम कर सकते है।

Farmers protest kisan andolan