New project of lakshadweep - Punjab News Times

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में 1,156 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया
Lakshadweep project

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 3 जनवरी को केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 1,156 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक इस देश में जिनकी सरकारें रही हैं, उनकी प्राथमिकता अपने दल का विकास रहा है। हमारी सरकार ने समुद्री एरिया का विकास और बार्डर एरिया का विकास किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने हज यात्रियों की सहूलियत के लिए जो प्रयास किया है। उसका भी लाभ लक्षद्वीप के लोगों को मिला है। इन्हीं सब प्रयासों की वजह से उमराह के लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लक्षद्वीप भले ही छोटा है, मगर इसका दिल बहुत बड़ा है। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक केंद्र में रही सरकारों की एकमात्र प्राथमिकता अपने-अपने राजनीतिक दलों का विकास करना था। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने समुंद्री इलाकों को अपनी प्राथमिकता बनाया है।

Read also: पेट्रोल नहीं मिला तो बाइक छोड़ घोड़े पर सवार हो गया डिलीवरी बॉय, वीडियो देख कर सब हो गए हैरान

प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप में इंटरनेट कनेक्टविटी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि 2020 में मैंने आपको गारंटी दी थी कि अगले 1000 दिनों के अंदर आपको तेज इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।आज कोच्चि-लक्षद्वीप सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व समुद्री खाद्य बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और इससे लक्षद्वीप को काफी फायदा हो रहा है। लक्षद्वीप में समुद्री शैवाल की खेती से जुड़ी संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार लक्षद्वीप के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां मौजूद सोलर पावर प्लांट, जो बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम पर आधारित है, एक ऐसा उदाहरण है। खासतौर पर यह लक्षद्वीप का पहली बैटरी आधारित सोलर प्रोजेक्ट है।

Lakshadweep project