PM Modi Mann Ki Baat 123 Episode - Punjab News Times

पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो शो 'मन की बात' के 123वें एपिसोड के तहत देश को संबोधित किया। एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने योग दिवस के बारे में बात की। उन्होंने कहा- 21 जून को देश-दुनिया के करोड़ों लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया। योग की भव्यता बढ़ती जा रही, लोग दैनिक जीवन में इसे अपना रहे।

पीएम ने कहा- इस बार हमने योग दिवस की आकर्षक तस्वीरें देखीं। विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों ने एक साथ योग किया। हमारे नौसेना ने जहाजों पर और जम्मू में लोगों ने दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर योग किया। वडनगर में 2100 लोगों ने एक साथ भुजंगासन करके रिकॉर्ड बना दिया।

पीएम ने आगे कहा- इमरजेंसी के दौर में लोगों को प्रताड़ित किया गया। अनेक लोगों को कठोर यातनाएं दी गई। मीसा के तहत किसी को भी ऐसे ही गिरफ्तार कर लिया जाता था। उन पर ऐसे ही अमानवीय अत्याचार किए गए। आखिर में जनता की जीत हुई और आपातकाल हटा लिया गया। जनता की जीत हुई और आपातकाल लगाने वालों की हार हुई।

भारत ट्रेकोमा मुक्त हुआ: मैं आपको दो ऐसी उपलब्धियों के बारे में बताना चाहता हूं जो आपको गर्व से भर देंगी। पहली उपलब्धि स्वास्थ्य से जुड़ी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को ट्रेकोमा मुक्त घोषित कर दिया है। यह सफलता हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की है। आज जब हर घर नल से जल पहुंच रहा है तो ऐसी बीमारियों का खतरा कम हुआ है।

95 करोड़ लोग सरकारी योजनाओं के लाभार्थी: इंटरनेशनल लेबल ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट आई है। इसमें सामने आया है कि देश के 95 करोड़ लोग किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इन सफलताओं ने एक विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में भारत और सशक्त होगा। साथियों, जनभागीदारी से देश और आगे बढ़ रहा है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1939194647781531927

कैलाश श्रद्धा का केंद्र: धार्मिक यात्राएं सेवा के अवसर का महाअनुष्ठान होती है। जितने लोग यात्रा में जाते हैं उससे ज्यादा लोग उनकी सेवा में जुट जाते हैं। लंबे समय के बाद कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू हुई है। हिंदू, बौद्ध, जैन सभा परंपरा में कैलाश को श्रद्धा का केंद्र माना गया है।

मेघालय के एरी सिल्क को GI टैग मिला: मन की बात में देश के यूनीक प्रोडक्ट की बात करते हैं। कुछ दिन पहले मेघालय का एरी सिल्क को जीआई टैग मिला है। इस सिल्क की कई ऐसी खूबियां जो इसे अन्य फैब्रिक से अलग बनाती है। इसे बनाने के लिए प्रयोग होने वाले रेशम के कीड़ों को मारा नहीं जाता है। इसकी खूबी है कि यह सर्दियों में गर्मी और गर्मियों में ठंडक देता है।

बोडोलैंड ​​​​​में 70 हजार फुटबॉल खिलाड़ी: ​बोडोलैंड आज अपने नए रूप के साथ देश के सामने खड़ा है। बोडो टेरिटोरियल एरिया में 3 हजार से ज्यादा टीम और 70 हजार से ज्यादा खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं। एक समय था जब बोडोलैंड संघर्ष कर रहा था। आज यहां से निकले फुटबॉल खिलाड़ी अपनी पहचान बना रहे हैं।

Read Also ; पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस

पर्यावरण को बचाने निकले कई साथी: हमने इस महीने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कई लोगों ने अपने आस पास के उन साथियों के बारे में बताया जो अकेले ही पर्यावरण बचाने निकल गए। पुणे के रमेश खरमाडे जी जुन्नर की पहाड़ियों की ओर निकल पड़ते हैं। वे झाड़ियां साफ करते हैं और पानी रोकने के लिए ट्रेंच बनाते हैं। नतीजा यह हुआ कि यहां वन्य जीवन को नई सांसे मिल ही हैं।