Punjab Ludhiana By Election West Constituency - Punjab News Times

लुधियाना में उपचुनाव की वोटिंग हुई खत्म , 50 % से भी कम हुआ मतदान
पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार (19 जून) को वोटिंग हुई। नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और 6 बजे खत्म हो गया। वोटिंग के लिए 194 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 5 बजे तक 49.07% वोटिंग हुई, हालांकि फाइनल आंकड़े आना अभी बाकी हैं।

इस सीट पर 2022 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी की जीत हुई थी। हालांकि कुछ समय पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई। जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया। आम आदमी पार्टी ने यहां से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया। इसको लेकर चर्चा है कि अगर वह यहां से जीत जाते हैं तो उनकी जगह अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।

वहीं कांग्रेस ने यहां से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को उम्मीदवार बनाया। वह 2012 और 2017 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। अकाली दल ने एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन को टिकट दी है। घुम्मन वही वकील हैं जिन्होंने दिलरोज हत्याकांड में आरोपी को फांसी दिलवाई थी।

इसके साथ ही भाजपा ने यहां से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि वाले वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता को टिकट दिया है।

मालवा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु की पत्नी ममता और आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा एक साथ पहुंच गए। इस दौरान पोलिंग बूथ के दरवाजे पर खड़ी ममता आशु ने अरोड़ा के साथ आए अन्य लोगों को अंदर जाने से रोका। इसके बाद ममता ने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल को बिगाड़ने के लिए आम आदमी पार्टी ने बाहरी शहरों से गुंडे बुलाए हैं।

Read ALso : एअर इंडिया ड्रीमलाइनर का ब्लैक बॉक्स भेजा जाएगा अमेरिका "देश में डेटा रिकवरी मुमकिन नहीं"

उन्होंने कहा कि सुबह से चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी, लेकिन आप पार्टी की तरफ से जानबूझकर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। ममता आशु ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस आम आदमी पार्टी के नेताओं के इशारे पर काम कर रही है।