Air India Plane Crash - Punjab News Times

उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट, AAIB कर रही है जांच
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अहमदाबाद विमान हादसे के 26 दिन बाद प्राइमरी जांच रिपोर्ट मंगलवार को केंद्र सरकार को सौंपी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, प्राइमरी रिपोर्ट शुरुआती जांच में मिले सबूतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है।

इससे पहले 28 जून को केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया था कि विमान हादसे की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है, जिसमें साजिश (सैबोटाज) की संभावना को भी खंगाला जा रहा है। वहीं, 3 महीने में विस्तृत जांच रिपोर्ट आ सकती है।

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस हादसे में जिंदा बचा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह इंजन फेलियर, फ्यूल सप्लाई की समस्या या कोई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ। ब्लैक बॉक्स भारत में ही है, उसे विदेश नहीं भेजा जाएगा। इसमें मौजूद CVR और FDR की जांच की जा रही है। विस्तृत 3 महीने में रिपोर्ट आने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) के आदेश पर एअर इंडिया के सभी 33 ड्रीमलाइनर विमानों की जांच कर ली गई है और सब कुछ सुरक्षित पाया गया है। ये हादसा एक अपवाद था, अब लोग बिना डर के यात्रा कर सकते हैं। AAIB इसकी हर एंगल से जांच कर रहा है। CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं और कई एजेंसियां मिलकर जांच में जुटी हैं।'

एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर प्लेन हादसे की जांच में संयुक्त राष्ट्र शामिल होगा। संयुक्त राष्ट्र की विमानन संस्था ICAO (इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन) के एक विशेषज्ञ को ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होने की इजाजत भारत सरकार ने दे दी है। ICAO ने जांच में शामिल होने की इजाजत मांगी थी। भारत ने पारदर्शिता के साथ जांच करने के इरादे से संयुक्त राष्ट्र को इसमें शामिल करने का फैसला लिया है।

हादसे की जांच 13 जून से ही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम कर रही है। इसमें विमानन चिकित्सा विशेषज्ञ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अफसर और अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया।

Read Also : CM भगवंत मान ने सेहत बीमा योजना की लॉन्च , पंजाब के सभी लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज

फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, विमान का आखिरी सिग्नल 190 मीटर (625 फीट) की ऊंचाई पर मिला, जो उड़ान भरने के तुरंत बाद आया था। भारत के सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बताया कि विमान ने 12 जून की दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को मेडे कॉल (इमरजेंसी मैसेज) भेजा, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला।

DGCA के अनुसार, विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू सहित कुल 242 लोग सवार थे। पायलट के पास 8,200 घंटे और को-पायलट के पास 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव था।

Air India विमान हादसे में जिंदा बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश को अस्पताल से मिली छुट्टी
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना के एक सप्ताह बाद, जिसमें 270 लोग मारे गए थे, एकमात्र जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश को शहर के सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी मिलने के कुछ समय बाद, उनके भाई अजय का शव उनके अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि लंदन जाने वाली दुर्भाग्यपूर्ण एयर इंडिया फ्लाइट में सीट 11ए पर बैठे विश्वास कुमार रमेश को अजय के पार्थिव शरीर को दीव के श्मशान घाट ले जाते देखा गया। 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति हैं।

विमान दुर्घटना की खबर मिलने के बाद विश्वास का परिवार ब्रिटेन से आया। विश्वास और उनके भाई दोनों ही दीव के मूल निवासी हैं और केंद्र शासित प्रदेश में अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए भारत आए थे। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि अजय का बुधवार सुबह दीव में उनके परिवार द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। डीएनए सैंपलिंग से उनकी पहचान की पुष्टि होने के बाद उनके शव को परिवार को सौंप दिए जाने के बाद अजय का अंतिम संस्कार किया गया।

एआई फ्लाइट 171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कुछ ही क्षणों बाद वायरल हुए एक वीडियो में, विश्वास को दुर्घटना में घायल होने के बाद एम्बुलेंस की ओर चलते हुए देखा गया।

ब्रिटिश नागरिक ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि विमान का वह हिस्सा जहाँ उनकी सीट थी, बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के भूतल पर गिर गया, जिससे वे दुर्घटनास्थल से दूर जा सके।

उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने देखा कि विमान का दरवाज़ा टूटा हुआ है, तो मैंने खुद से कहा कि मैं बाहर निकलने की कोशिश कर सकता हूँ। आखिरकार, मैं विमान से बाहर आ गया।"

Read Also ; दिल्ली-एनसीआर में बारिश, तेज हवाओं के कारण 12 उड़ानें डायवर्ट, सड़कें जलमग्न

एयर इंडिया विमान दुर्घटना में 270 लोगों की मौत
12 जून को हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना में कुल 270 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें विमान में सवार 241 यात्री और केबिन क्रू के साथ-साथ दुर्घटनास्थल से ज़मीन पर मौजूद 29 लोग शामिल हैं।

जब विमान ने उड़ान भरी तो यह लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए जा रहा था, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अंतिम संकटकालीन कॉल में, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ क्षण पहले पायलट को "मेडे" संकेत देते हुए सुना गया था।

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मौत
गुजरात के अहमदाबाद में आज एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था।

इससे पहले 3 जून को पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता का नामांकन भरवाया था। वह 9 जून को लुधियाना से गुजरात के लिए रवाना हुए थे। भाजपा के नेता उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने आए थे।

प्रचार के दौरान विजय रूपाणी ने कहा था कि सभी के कैंडिडेट दागदार हैं, जबकि हमारे उम्मीदवार पर एक भी दाग नहीं है। वेस्ट विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ है। उन्होंने कहा था कि 2022 में किसान आंदोलन के बावजूद भाजपा को 29 हजार वोट मिले थे, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में 47 हजार वोट मिले थे। जो सभी पार्टियों से अधिक थे।

रूपाणी ने कहा कि भाजपा ने मेहनती कार्यकर्ता को टिकट देकर सकारात्मक संदेश दिया है, जबकि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार भ्रष्टाचार के मामलों में ED की जांच झेल रहे हैं।

https://twitter.com/PostNirpakh/status/1933132222023823677

पहली बार BJP ने विजय रूपाणी को 9 सितंबर 2022 को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया था। इसके साथ उन्हें चंडीगढ़ की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद जुलाई 2024 को दोबारा पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।

Read Also : अहमदाबाद विमान दुर्घटना:एयर इंडिया दुर्घटना में 120 लोगों के मारे जाने की आशंका

विजय रूपाणी के भाषणों से पता चलता है कि वह 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अभी से संगठन को मजबूत कर रहे थे। अप्रैल 2025 में लुधियाना में रूपाणी ने कहा था कि लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट का उपचुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का आइना साबित होगा। जिसे भाजपा जीत कर 2027 के विधानसभा चुनाव का नींव पत्थर रखेगी और 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी।