Weather of punjab - Punjab News Times

पंजाब में बदला मौसम कई जिलों में तेज बरसात; 3 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी
Weather of punjab

पंजाब में मौसम का मिजाज बुधवार को बिगड़ गया। सुबह ही लुधियाना, बठिंडा समेत कई जिलों में तेज बरसात शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज के लिए 11 जिलों के संबंध में ओरेंज अलर्ट जारी किया। विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही तेज गरज व चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Read also: लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात सरकार ने उठाया बड़ा कदम; कई आईएएस अफसरों का तबादला

इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला व मालेरकोटला शामिल है। वहीं विभाग ने गुरुवार से अगले 3 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 4 डिग्री का तापमान एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 5.1 डिग्री, लुधियाना का 8.3 डिग्री, पटियाला का 9.2 डिग्री, पठानकोट का 6.8 डिग्री, बठिंडा का 8.0, फरीदकोट का 7.4 डिग्री, गुरदासपुर का 7.5 डिग्री, जालंधर का भी 7.5 डिग्री और बरनाला का 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।कोहरे के कारण सचखंड एक्सप्रेस कुछ दिनों से करीब 18 से 20 घंटे देरी से चल रही थी जिस को मुख्य रखते हुए रेल विभाग ने इस ट्रेन को 2 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। उधर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी से जाने व आने वाली चार फ्लाइट ने आधा से डेढ़ घंटा देरी से उड़ान भरी।

Weather of punjab