Gohana news - Punjab News Times

मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग का मामला दर्ज; मंडी सहित दुकानें भी बंद
Market closed in gohana

गोहाना के लाला मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग मामले में दुकानदारों में रोष बढ़ता जा रहा है। दुकानदार पुरानी अनाज मंडी में एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन शुरू किया। सोनीपत के गोहाना की पुरानी अनाज मंडी में शिव चौक के पास लाला मातूराम हलवाई की दुकान पर की गई फायरिंग के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में गोहाना की सभी मार्केट पूरी तरह से बंद है। बाजार, सब्जी मंडी, अनाज मंडी सहित सभी दुकानों को बंद किया गया है।

Read also: महाराष्ट्र में खदान में विस्फोट के दौरान पत्थर गिरने से 1 की मौत…

दुकानदार सड़क पर उतर कर पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है, गोहाना में बंद के आह्वान का सभी ने समर्थन किया है। दुकानदारों ने मंगलवार को अपनी दुकान नहीं खोली। सुबह इक्का-दुक्का दुकानदार दुकान खोलने आए तो अन्य दुकानदारों ने प्रदर्शन को देखकर उन्होंने भी दुकान बंद कर दी। पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव चौक के पास 21 जनवरी को लाला मातूराम हलवाई की दुकान बाइक पर सवार 3 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायर किए थे। हमलावरों ने 42 फायर किए थे। व्यापारियों का आरोप है कि सभी ने करवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसके चलते गोहाना बंद को लेकर सभी व्यापारी अपने स्टाफ के साथ मंगलवार सुबह 10 बजे महाराजा अग्रसेन चौक पुरानी अनाज मंडी में एकत्रित हुए थे। वहां से जुलूस के रूप में चलकर शिव चौक, कॉलेज मोड़, छोटूराम चौक, शहीद भगत सिंह चौक, शहीदी चौक, महावीर चौक, बाबू जगजीवन राम चौक, रोहतक गेट, बाबा भीमराव आंबेडकर चौक पर पहुंचे। दुकानदार आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे है। पुलिस ने मामले में रोहतक के सुंडाना निवासी सागर व हिसार के बालसमंद निवासी सज्जन उर्फ काला को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया है।

Market closed in gohana