Press Conference Update - Punjab News Times

नशे पर पंजाब सरकार का प्रहार, पंजाब पुलिस ने तैयार की योजना
पंजाब को 31 मई तक नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने पूरी योजना बना ली है। सभी जिलों के एसएसपी और सीपी को निर्देश दिए गए हैं। उन्हें तय समय में इस दिशा में कार्रवाई करने को कहा गया है। तय तिथि के बाद पूरे अभियान की समीक्षा की जाएगी।

इस दौरान जिन अधिकारियों का काम अच्छा होगा, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जिनका काम मानकों के मुताबिक नहीं होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह दावा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने किया है।

उन्होंने कहा कि भारत-पाक सीमा पर एंटी ड्रोन तकनीक लगाने का काम चल रहा है। इसका ट्रायल हो चुका है और हमारे अधिकारी गृह मंत्रालय (एमएचए) के संपर्क में हैं। सितंबर-अक्टूबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

वहीं, 30 एनडीपीएस मामलों के लिए कोर्ट बनाई जाएगी। इस पर राज्य सरकार 22.8 करोड़ रुपए खर्च करेगी। वहीं, नशा तस्करी में शामिल 31 हवाला ऑपरेटरों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

1. इस काम में लगे हवाला नेटवर्क को खत्म किया जा रहा है। अब तक 31 हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार किए गए हैं और आठ करोड़ से ज्यादा की राशि जब्त की गई है। पाक स्मगलर और भारतीय हवाला ऑपरेटर को भी जब्त किया गया है।

2. 268 ए के तहत प्रॉपर्टी अटैच करना: नशे की कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को अटैच किया जा रहा है।

3 अवैध तरीके से सरकारी जमीन या बिल्डिंग का उल्लंघन: नशा तस्करों द्वारा अवैध तरीके से सरकारी जमीन या बिल्डिंग का उल्लंघन किया जा रहा है। उन पर कार्रवाई की जा रही है और उन्हें यहां गिराया जाएगा।

डीजीपी ने बताया कि नशे के केसों में हमारी पुलिस का आरोपियों को सजा दिलाने का परिणाम बहुत शानदार रहा है। 90% कंविक्शन रेट पहुंच गया है। अब तक नशा तस्करी के 836 केसों का फैसला हुआ है, जिनमें से 744 केसों में सजा हुई है। 144 लोगों को 10 सालों से अधिक की सजा हुई है। हमारा फोकस सेकेंड ऑफ लाइन पर काम करने पर है।

डीजीपी ने बताया कि हमारा फोकस आंकड़ों पर नहीं, बल्कि नशे को पूरी तरह खत्म करने पर है। इसके लिए हम पूरी तरह से जुटे हैं। नशा मुक्ति के लिए जो हेल्पलाइन शुरू की गई है, उसकी खुद सीएम मॉनिटर कर रहे हैं। क्योंकि जब मुहिम में जनता शामिल होती है, तो उसका परिणाम शानदार रहता है।

पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ काफी सख्त है। तस्करों द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए आलीशान घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। अब तक 67 से अधिक घर गिराए जा चुके हैं। मुहिम में अब 4659 FIR रजिस्टर की जा चुकी हैं।

Read Also : भारत की पाकिस्तान पर डिजीटल स्ट्राइक ! पहलगाम हमले के बाद शोएब अख्तर के के साथ 16 यूट्यूब चैनल बैन

7414 नशा तस्करों को अरेस्ट किया है। सीएम के दिशा निर्देशों के तहत आज DGP साहिब ने SSPs और CPs को दिए सख्त दिशा निर्देश है। 31 मई तक नशा तस्करों को पकड़ने के लिए आदेश दिए है। अगर 31 मई के बाद नशा तस्करी होती है पंजाब में तो संबंधित SSP और CP जिम्मेदार होंगे।