Haryana Municipal Elections - Punjab News Times

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर बोला हमला। कहा - कांग्रेस अब ट्वीट मास्टर बन गई है।
पानीपत में मेयर व पार्षदों की सूची जारी करने में कांग्रेस अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने सभी 26 सीटों पर पार्षद प्रत्याशी मैदानमे उतारे हुए हैं। इतना ही नहीं भाजपा के अधिकतर प्रत्यशियोने अपने कार्यालय खोलकर जोरों-शोरों से प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं चुनावों के लिए कांग्रेस जहां मेयर प्रत्याशी तक नहीं उतार पाई है, दूसरी और भाजपा की मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी का नामांकन करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, पूर्व सांसद संजय भाटिया सहित तमाम भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी का नामांकन करवाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सीएम नायब सैनी ने मेयर प्रत्याशी और सभी पार्शद प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज पानीपत के घर-घर से लोगों ने भारी संख्या में पहुंचेकर मेयर व पार्शद प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया है। इतना बड़ा जनसमूह देखकर साफ हो जाता है कि पानीपत निकाय चुनावों में भाजपा का एकतरफा माहौल है। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई दिनों से प्रदेशाध्यक्ष व अन्य मंत्रीयों के साथ प्रदेश की सभी नगर पालिका और निगमों में जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा का एकतरफा माहौल है। उन्होंने कहा कि आने वाली 12 तारीख को प्रदेश में ट्रिपल-ईंजन की सरकार बनेगी और प्रदेश में तीन गुना गति से विकास कार्यों को करवाया जायेगा।

संकल्प-पत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 100 दिन में 18 वायदे पूरे किये हैं। और 10 वायदों की आर्थिक मंजूरी आनी बाकी है और कुछ वायदों में प्रशासनिक मंजूरी आनी बाकी है। इन वायदों की प्रक्रिया पूरी होते ही इन्हें भी पूरा कर दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय शहरों में जो भी मूलभूत सुविधाएं और जरूरतें होंगी, हमारी सरकार उन्हें तेजी से पूरा करेगी।
प्रदेश के कॉलेजों में शिक्षकों के पदों पर सीएम ने कहा कि हमने सभी कॉलेजों को परमिशन दे दी है। सभी कॉलेज आवश्यकता के अनुसार उसे पूरा करें।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस अब ट्वीट मास्टर बन गई है। कांग्रेस अब धरातल पर नहीं और धरातल से खाली हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि रोहतक में कांग्रेस के 35-40 साल पुराने पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अब कांग्रेस के अन्दर कुछ नहीं रहा है।

वहीं प्रापर्टी आई-डी की खामियों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खामियों को समाधान शिविरों के माध्यम से दूर किया जा रहा है और अगर कुछ खामियां फिर भी रह जाती हैं तो जिले के उपायुक्त, एसडीएम व नगर निगम से इन्हे हल करवाया जा सकता है।

डी-ग्रुप की प्रमोशन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने सवा लाख युवाओं नौकरी सुरक्षित की है।
उन्होंने कांग्रेस पर एक बार फिर से हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार काम करने वाली सरकार है। कांग्रेस भ्रश्टाचार करने वाली सरकार थी। कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है, तभी कांग्रेस धरातल से खाली हो चुकी है। कांग्रेस की ये हालात उनकी गलत नीतियों के कारण हुई है। कांग्रेस लोगों को प्रलोभन देती थी। प्रलोभन देकर लोगों से वोट लेती थी, जबकि लोगों के काम कुछ नहीं करती थी। कांग्रेस जनता का नहीं बल्कि अपना काम करती थी।

मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी के नामांकन करवाने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पँवार, केबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, जिला अध्यक्ष दुश्यंत भट्ट सहित बड़ी संख्या मे भाजपा नेता व कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Read Also : AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार किया घोषित

भाजपा सभी 26 सीटों पर जीत हासिल करेगी और कोमल सैनी भारी बहुमत से मेयर की सीट जीतेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी से कोई मुकाबला नहीं है।