Sadak Suraksha Force - Punjab News Times

CM मान ने रवाना की सड़क सुरक्षा फोर्स:बोले- पंजाबियों को सलाह, स्टंट न करें
Sadak Suraksha Force

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को पंजाब में देश की पहली सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) को रवाना कर दिया है। PAP जालंधार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके बाद 1239 जवान 144 गाड़ियों के साथ सड़कों पर रवाना हो गए। सीएम मान ने कहा कि 1 फरवरी से ये फोर्स पूरी तरह से एक्टिव नजर आएगी। पहले साल में ही सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को आधा करने का उद्देश्य रखा गया है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर कोई दुर्घटना होती है तो तुरंत 112 पर कॉल करें। 30 किमी के अंदर घूम रहे SSF की गाड़ी 10 मिनट में मौके पर पहुंचेगी। घायलों की मदद करेगी और उन्हें अस्पताल पहुंचाने तक सभी इंतजाम भी करेगी। सीएम ने बताया कि वे सांसद थे और उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा मांगा।

हैरानी हुई थी कि हर साल तकरीबन 5000 लोग इसमें मर जाते हैं। तभी सोच लिया था कि वह ऐसी फोर्स लेकर आएंगे, जो दुर्घटनाओं को टाल सके।

दुबई में टोयोटा हेलेक्स गाड़ियों को देखा था, वहां की पुलिस इन्हें ही प्रयोग में लाती है। तभी ठान लिया था कि यही गाड़ियों को वे सड़क सुरक्षा फोर्स में प्रयोग करेंगे। ये गाड़ियां इतनी शक्तिशाली हैं कि सड़क किनारे खड़े ट्रक को भी टो कर सकती हैं।

सीएम ने पंजाबियों को भी चतावनी दी कि अब सड़क पर स्टंट न करें और न ही मौत से खेलें। उन पर ये गाड़ियां नजर रखेंगी। वहीं, हाईवे पर अब स्पीड गन कैमरे भी इन गाड़ियों के साथ लगे होंगे, ताकि तेज रफ्तार वाहनों का पता चल सके और कार्रवाई भी हो सके।

कई बड़े चेहरे सड़क दुर्घटना में खोए
मुख्यमंत्री ने राजेश पायलट, जसपाल भट्‌टी का नाम लेते हुए कहा कि कई बड़े नाम सिर्फ एक्सीडेंट ने हमसे ले लिए। हमने मनुष्य की गलतियों को कम करना है। पुलिस के पास काफी अधिक बोझ है, ऐसे में वे पूरा ध्यान सड़क सुरक्षा पर नहीं दे सकते।

अगले साल 1 फरवरी को वे पूरे साल का आंकड़ा सभी से शेयर करेंगे कि हर महीने कितने लोगों की जान SSF ने बचाई है। वहीं, SSF से भी आस है कि वे हर एक जान बचाने के बाद खुद पर गर्व महसूस करेंगे।

READ ALSO:75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विधायक सिद्धू ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

शराब पी तो घर छोड़कर आएगी पुलिस
सीएम ने चेतावनी दी कि अब शराब पीकर गाड़ी सड़क पर न चलाएं। SSF चलान भी काटेगी, गाड़ी को जब्त करेगी और मामूली फीस लेकर घर तक छोड़ कर आएगी। इतना ही नहीं, पुलिस परिवार को भी समझाएगी कि गाड़ी चलाने वाले पर नजर रखें।

प्लेयर ही जानता है नियमों का पालन करना
सीएम मान ने बताया कि हॉकी टीम कप्तान रहे गगनजीत सिंह को एसएसपी SSF पंजाब लगाया गया है। नियमों का पालन एक प्लेयर बेहतर कर सकता है। उन्हें रेड, ग्रीन, ऑरेंज कार्ड का महत्व पता होता है। गगनजीत सिंह देश की अगुवाई हॉकी में कर चुके हैं। इतना ही नहीं, हॉकी में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

Sadak Suraksha Force