Sports update - Punjab News Times

ओलंपिक क्वालिफायर में महिला पहलवानों के साथ जाएंगी 2 महिला कोच, 27 मार्च से लगेगा शिविर
2 women coaches will accompany women wrestlers

भारतीय ओलंपिक संघ से बहाली के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ ने 11 अप्रैल से होने जा रही एशियाई चैंपियनशिप और 19 अप्रैल से शुरू हो रहे एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के लिए महिला पहलवानों की टीम के साथ 2 महिला प्रशिक्षकों को भेजने का फैसला लिया है। इन दोनों टूर्नामेंट में पुरुष फ्रीस्टाइल टीम के चीफ कोच ओलंपियन जगमिंदर सिंह, महिला टीम के विरेंदर कुमार और ग्रीको रोमन टीम के मुख्य प्रशिक्षक हरगोविंद सिंह होंगे।

Read also: ढाई घंटे में 2 जगह की वारदात, 3 युवकों ने मोबाइल व नकदी छीनी

टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए 27 मार्च से पुरुष पहलवानों का शिविर सोनीपत और महिला पहलवानों का गांधीनगर या एनआईएस पटियाला में लगाया जाएगा। कुश्ती महासंघ ने पुरुष फ्रीस्टाइल टीम के साथ द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंदर, विनोद कुमार और अनिल मान, ग्रीको रोमन टीम के साथ हरगोविंद, अनिल कुमार, विक्रम शर्मा और महिला टीम के साथ विरेंदर कुमार के अलावा महिला कोच मंजीत रानी और सोनिया मोर को नियुक्त किया है।

कुश्ती महासंघ ने हाल ही में इन दोनों टूर्नामेंट के लिए हुए चयन ट्रायल के विजेताओं की एंट्री भेज दी है। इनमें 50 भार वर्ग में विनेश फोगाट का नाम भी शामिल है। आईओए के कहने पर महासंघ एथलीट कमीशन का चुनाव फेडरेशन कप के दौरान छत्तीसगढ़ में 24-25 अप्रैल को कराने जा रहा है। प्रत्येक राज्य संघ से दो एथलीट सात पदों के लिए नामांकन भरेंगे। सात पदों में दो महिलाओं का होना अनिवार्य है।

2 women coaches will accompany women wrestlers

डेविड वॉर्नर सहित उन 5 बड़े कप्तानों की कहानी, जिन्हें शर्मसार होकर IPL टीम से भी निकलना पड़ा
IPL

इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सत्र का आगाज होना है। इससे ठीक पहले कई टीमों के कप्तान बदल चुके है। मुंबई इंडियंस ने जहां रोहित शर्मा की जगह गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को बुलाकर कप्तान बना दिया तो सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एडेन मार्करम की जगह स्टीव स्मिथ पर भरोसा जताया। रोहित के फैंस के लिए यह बड़ा झटका था, लेकिन SRH में कप्तान बदलना कोई नई बात नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों में से एक डेविड वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खिताबी मुकाबले में हराकर फ्रेंचाइजी को पहला खिताब दिलाया। उन्हें 2015 में कप्तान बनाया गया, जबकि 2019 में उनकी परफॉर्मेंस खराब रही तो टीम से ड्रॉप कर दिया गया। डेविड वॉर्नर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी केन विलियमसन को दी गई। इसके बाद टीम की कप्तानी एडेन मार्करम को मिली और अब एक ही सीजन के बाद उन्हें हटाकर पैट कमिंस को कमान दे दी गई है। दूसरी ओर, केन विलियमसन गुजरात टाइटंस का हिस्सा है।

Read also: सोते समय पैरों में ऐंठन के ये है बड़े कारण, इन्हें जानने के बाद तुरंत ले डॉक्टर की सलाह

कुछ ऐसा ही मयंक अग्रवाल के साथ हुआ। भारतीय ओपनर को केएल राहुल के जाने के बाद कप्तान बनाया गया। जब राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स चले गए तो बुरे वक्त में मयंक ने कमान संभाली, लेकिन 2023 सीजन से पहले मयंक को रिलीज कर दिया गया और शिखर धवन टीम के नए कप्तान बने। अगर कोई और टीम होती तो शायद मयंक अग्रवाल को एक और मौका देती। मयंक फिलहाल हैदराबाद में है। श्रीलंकाई महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने को 2013 में दिल्ली कैपिटल्स, तब दिल्ली डेयरडेविल्स, ने कप्तान बनाया, लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस वजह से अगले सीजन से पहले ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। फिलहाल जयवर्धने मुंबई इंडिया के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस है।

IPL

विश्व कप 2023 में थे टीम के हिस्सा, अब रोहित कभी नहीं करेंगे इन 3 खिलाड़ियों को खिलाने की गलती
T20 WC 2024

आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज 1 जून से होने वाला है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में वो गलतियां कभी नहीं करना चाहेगी, जो आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में की थी। वनडे विश्व कप में कई ऐसे खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनाया गया था, जिस पर कप्तान और सेलेक्टर ने भरोसा तो खूब जताया था, लेकिन वह भरोसे पर खड़े नहीं उतर सके थे।

इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया था, इस कारण से टी20 विश्व कप से इन खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी विचंद्रन अश्विन को आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन खिलाड़ी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। वैसे भी टी20 विश्व कप में अश्विन की उम्र भी आड़े आने वाली है। इतनी अधिक उम्र में खिलाड़ी को टी20 विश्व के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। वैसे भी वह लंबे समय से टी20 क्रिकेट नहीं खेले है। इस कारण से रोहित उन्हें विश्व कप टीम के लिए कभी नहीं चुनना चाहेंगे।

Read also: Android Smartphone पर मिलेगा IPhone जैसा मजा, Google ला रहा है बड़ा अपडेट

भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को भी विश्व कप 2023 के दौरान टीम का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से टीम को प्रभावित नहीं कर सके थे। इस कारण से शार्दुल का भी टी20 विश्व कप 2024 से पत्ता कटना तय माना जा रहा है। अगर भारत को ऑलराउंडर खिलाड़ी की जरूरत पड़ती है, तो उनकी जगह शिवम दूबे को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा भी भारत के पास ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे कई ऑप्शन मौजूद है। ऐसे में शार्दुल का टी20 विश्व कप से बाहर होना तय माना जा रहा है। भारत के एक और तेज गेंदबाज है प्रसिद्ध कृष्णा, जिन्हें आईसीसी विश्व कप 2023 में टीम का हिस्सा बनाया गया था।

T20 WC 2024

मुंबई इंडियंस ने किया Rohit Sharma का अपमान, अंबाती रायडू ने ईशान को लेकर दिया एक बड़ा बयान
IPL 2024 ambati rayudu

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले जिस तरह से मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया था। तब से ये मामला काफी गरमाया हुआ है कई पूर्व क्रिकेटर्स को मुंबई इंडियंस का ये फैसला सही लगता है, तो कई क्रिकेटर्स ने मुंबई इंडियंस के इस फैसले को गलत बताया है।

Read also: हाई ब्लड प्रेशर को करना है कंट्रोल तो रोज करे ये 4 योगासन…

वहीं अब इस मुद्दे पर टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने भी अपनी राय रखी है। अंबाती रायडू का मानना है कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी हटाकर उनका अपमान किया है। रायडू का कहना है कि मुंबई इंडियंस ने ये फैसला करने में काफी जल्दबाजी की है।

IPL 2024 ambati rayudu

रविचंद्रन अश्विन ने 100वें टेस्ट को बनाया यादगार; अनिल कुंबले का भी तोड़ा रिकॉर्ड
IND Vs ENG

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा सीरीज का आखिरी मुकाबला रविचंद्रन अश्विन का 100वां टेस्ट मैच है। इस मुकाबले में अश्विन ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे। फिर दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर ऐश अन्ना ने सभी को खुश किया और इस 100वें टेस्ट मैच को अपने लिए यादगार बना दिया। उन्होंने धर्मशाला टेस्ट की दूसरी पारी में 5 विकेट लिए और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Read also: Samsung और Realme के धांसू Smartphone की जल्द होगी भारत में एंट्री…

वहीं रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर का 36 वां फाइव विकेट हॉल हासिल किया और कुंबले को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं अश्विन ने सर रिचर्ड हेडली की इस मामले में बराबरी कर ली और अब वह मुथैया मुरलीधरन 67 और दिवंगत शेन वॉर्न (37) से ही पीछे है। रविचंद्रन अश्विन इसके अलावा 100वें टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले भी तीसरे गेंदबाज है। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न ने ही ऐसा किया था। अगर कुल विकेटों की भी बात करें तो धर्मशाला टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर अश्विन के 516 टेस्ट विकेट हो गए है। इस मैच में उन्होंने अभी तक कुल 9 विकेट अपने नाम किए है। वह अनिल कुंबले के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। वहीं अब सबसे ज्यादा टेस्ट के फाइव विकेट हॉल भी भारत के लिए अश्विन ने ले लिए है। वह दुनिया के टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार है।

IND Vs ENG

कभी-कभी खेलने वाले हार्दिक को मिला ग्रेड A, सोशल मीडिया पर उठे कई सवाल
BCCI central contract

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा बुधवार 28 फरवरी को साल 2023-24 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की गई थी। युवा खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट मिल गया। इतना ही नहीं सेलेक्शन कमेटी ने कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी कॉन्ट्रैक्ट में लाने की मांग कर दी। मगर इन सब के बीच एक सवाल ऐसा था जो सोशल मीडिया पर उठने लगा।

Read also: विधानसौधा में हुआ हंगामा: विपक्षी नेता ने की पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग

लोगों का कहना था कि हार्दिक पांड्या जो कभी-कभी टीम इंडिया में खेलते है, उन्हें ए ग्रेड में रखा गया है, वहीं 3 फॉर्मेट के अहम खिलाड़ी कुलदीप यादव बी ग्रेड में शामिल है। वैसे यह सवाल तो अगर आंकड़े देखे तो जायज है। कुलदीप यादव मौजूदा समय में रवींद्र जडेजा के बाद तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलने वाले एकमात्र स्पिनर है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी कुलदीप पूरे सीजन खेले थे और अहम हिस्सा भी थे, हार्दिक पांड्या बीच टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए थे और अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं लौटे है। यही कारण है कि सवाल उठ रहा है कि कुलदीप यादव को आखिर बी ग्रेड क्यों मिला।

कुलदीप कोई नए नवेले खिलाड़ी भी नहीं है। 2017 से वह टीम इंडिया के साथ है। हार्दिक ने भी 2016 में डेब्यू किया था, लगभग-लगभग दोनों एक ही बैच के प्लेयर है। साल 2023 की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने पूरे साल 11 टी20 इंटरनेशनल और 19 वनडे मैच खेले है। वहीं कुलदीप यादव की बात करे तो उन्होंने पूरे साल 9 टी20 इंटरनेशनल और 30 वनडे मैच खेले। वहीं साल 2024 में कुलदीप यादव ने तीन टेस्ट मैच खेल लिए है। ऐसे में कुलदीप यादव हर मायने में ज्यादा खेलते हैं, सीनियर भी हैं फिर भी उन्हें बी ग्रेड में रखा गया है।

BCCI के नए कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट-
ग्रेड A+:- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवीन्द्र जड़ेजा।
ग्रेड A:- रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या।
ग्रेड B:- सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल।
ग्रेड C:- रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।

BCCI central contract

Jay Shah दे सकते है इस्तीफा? क्यों ACC चीफ और BCCI सचिव को लेना पड़ेगा ये फैसला
Jay shah can resign

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीसीसीआई अध्यक्ष और एशियन क्रिकेट काउंसिल जय शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे सकते है। जय शाह कभी भी इसका ऐलान कर सकते है। जय शाह बीसीसीआई अध्यक्ष होने के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन भी है। अब खबर आ रही है कि शाह जल्द ही एशियन क्रिकेट काउंसिल का पद छोड़ सकते है।

Read also: Zoom और Google Meet छोड़िए; Microsoft के इस प्लेटफार्म पर करे 3D में मीटिंग

हालांकि, वह बीसीसीआई के अध्यक्ष बने ही रहेंगे। जय शाह बीसीसीआई अध्यक्ष होने के बाद अब आईसीसी अध्यक्ष भी बनना चाह रहे है। आईसीसी अध्यक्ष का चयन के लिए इसी साल के नवंबर महीने में चुनाव होने वाला है। ऐसे में जय शाह भी यह चुनाव लड़ने वाले है। अगर वह चुनाव जीत जाते है और आईसीसी के अध्यक्ष बन जाते है, तो यह भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। इसी कारण से जय शाह एसीसी से इस्तीफा दे सकते है। आज यानी 30 जनवरी से इंडोनेशिया में एसीसी की बैठक होने वाली है। यह बैठक अगले दो दिनों तक चलने वाली है। कयास लगाए जा रहे है कि इस बैठक में जय शाह आईसीसी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की चर्चा कर सकते है। इस मुद्दे के अलावा भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा होने वाली है।

Jay shah can resign

ड्रग्स का सेवन करते पकड़े गए 2 क्रिकेटर्स; क्रिकेट बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों को किया बैन
Cricket board ban 2 cricketers

क्रिकेट दुनिया के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में दूसरे स्थान पर आता है। क्रिकेट फैंस को खूब रोमांचित भी करते है। क्रिकेटर्स अपने बल्ले से चौके और छक्के जड़ते है, जो फैंस का काफी मनोरंजन करता है। कभी-कभी क्रिकेटर खुद कुछ ऐसी गलतियां कर देते है, जो बेहद ही शर्मनाक होती है और खिलाड़ी को इसकी सजा भी मिलती है। क्रिकेट की दुनिया के ऐसे ही 2 खिलाड़ी ड्रग्स लेते हुए पकड़ गए है, इस कारण से क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ी पर सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें बैन कर दिया गया है।

Read also: पंजाब में ठंड का प्रकोप रहेगा जारी; आज मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

कौन है ये दोनों खिलाड़ी?
क्रिकेट से बैन होने वाले दोनों खिलाड़ी जिम्बाब्वे के रहने वाले है। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी वेस्ले मधेवेरे और ब्रैंडन मावुटुआ नशीली ड्रग्स लेते हुए पाए गए है, इस कारण से दोनों खिलाड़ियों को बैन कर दिया गया है। पिछले सप्ताह दोनों खिलाड़ियों ने अपना गुनाह कबूल किया था। इस कारण से बीते गुरुवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को सजा सुनाते हुए दोनों को अगले 4 महीने के लिए बैन कर दिया है। ऐसे में वेस्ले मधेवेरे और ब्रैंडन मावुटुआ अगले 4 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नहीं दिखेंगे।
खिलाड़ी ने खुद किया कबूल-
पिछले साल के दिसंबर महीने में इन-हाउस डोप टेस्ट के दौरान दोनों खिलाड़ी ड्रग्स का सेवन करते पाए गए थे। जांच में पता चला था कि दोनों खिलाड़ियों ने ड्रग्स का सेवन किया है, इस कारण से जनवरी 2024 में दोनों खिलाड़ियों के वेतन से सजा के तौर पर 50 फीसदी फीस काट लिया गया था। क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर कहा कि ड्रग्स का सेवन करना क्रिकेट को बदनाम करने की भांति है। वेस्ले मधेवेरे और ब्रैंडन मावुटुआ ने ड्रग्स का सेवन के लिए पश्चाताप भी किया और खुद इस सिस्टम को साफ करने में जुट गए है। खिलाड़ियों का यह भी कहना है कि वह आज के बाद कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं करेंगे।

Cricket board ban 2 cricketers