Arvind Kejriwal Guarantee - Punjab News Times

दिल्ली के लिए केजरीवाल ने दीं 15 चुनावी गारंटियां , 2020 में किए वादे सरकार बनने पर पूरे करेंगे
आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को दिल्ली के लिए पार्टी की 15 गारंटियों का ऐलान किया। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2020 में किए यमुना की सफाई, यूरोप की तरह दिल्ली सड़कें और पानी की सप्लाई का वादा पूरा नहीं कर पाने पर माफी भी मांगी।

केजरीवाल ने कहा, 'आज कबूल कर रहा हूं कि पिछले 5 साल में ये वादे पूरे नहीं कर पाए। ढाई साल कोरोना चला, इसके बाद उन्होंने (केंद्र सरकार) जेल-जेल का खेल खेला। मेरी सारी टीम बिखर गई। लेकिन अब हम सारे जेल से बाहर आ गए हैं। मेरा सपना है कि दिल्ली में तीनों काम हों। अगले 5 साल में ये काम हम पूरे करेंगे। हमारे पास फंड भी है और इसके लिए प्लान भी है।'

दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, अस्पतालों-मोहल्ला क्लिनिक में मुफ्त इलाज जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं-प्रवक्ताओं ने भाषणों में साफ कर दिया है कि उनकी सरकार बनी तो दिल्ली में मुफ्त योजनाएं बंद होंगी।

केजरीवाल ने कहा- अगर कमल का बटन दबा दिया तो 25 हजार रुपए हर महीने अतिरिक्त खर्च होगा। इतनी बचत हमारी सरकार की वजह से हो रही है। मैं नहीं समझता कि गरीब आदमी 25 हजार रुपए बोझ उठाने में सक्षम है। कई लोगों को दिल्ली छोड़कर जाना पड़ेगा। वोटिंग में कमल का बटन दबाया तो चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ हो जाएगा।

दिल्ली में यमुना नदी की गंदगी बड़ा चुनावी मुद्दा है। अरविंद केजरीवाल ने 2020 के चुनाव में नदी को साफ करने का वादा किया था। लेकिन 5 साल बीतने के बाद भी यमुना साफ नहीं हो सकी। हर साल छठ त्योहार के दौरान यमुना की सफेद झाग पर जमकर सियासत होती है।

25 जनवरी को भाजपा नेता प्रवेश वर्मी ने अरविंद केजरीवाल का कटआउट यमुना में डुबोया था। केजरीवाल के कटआउट पर लिखा था- मैं फेल हो गया, मुझे माफ करना। कटआउट में केजरीवाल कान पकड़े हुए थे। बीजेपी सहित दूसरी पार्टियां लगातार इन मुद्दों पर AAP को घेरती आई हैं।

Read Also : कीरतपुर साहिब-मैहतपुर हाईवे होगा फोर लेन , 3 कंपनियां करेंगी निर्माण

14 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राजधानी का दौरा करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने गंदगी दिखाते हुए केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि ये है केजरीवाल जी की चमकती दिल्ली, पेरिस वाली दिल्ली।