government approved in cabinet - Punjab News Times

2 लाख व्यापारियों का ढाई हजार करोड़ माफ ,सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी
हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट की स्कीम मंजूर कर दी है। गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में इसे मंजूरी दी गई। मीटिंग के बाद CM नायब सैनी ने कहा कि अगर किसी व्यापारी पर 10 लाख से कम की राशि बकाया है तो उनका ब्याज माफ कर दिया गया है। उनके मूल से भी 1 लाख रुपए घटाया गया है। अब उन्हें बकाया खड़ी रकम में से सिर्फ 40% ही अदा करना होगा।

इसी तरह 10 लाख से 10 करोड़ तक बकाया राशि पर भी ब्याज से छूट मिली है। अब उन्हें बकाया खड़ी रकम का 60% ही भरना होगा। इससे 2 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सरकार के फैसले से व्यापारियों को लगभग ढाई हजार करोड़ की राहत मिलेगी।

इस दौरान CM ने कहा कि कैबिनेट में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर भी चर्चा की गई। विधानसभा के आने वाले बजट सेशन में इस योजना के लिए बजट रखा जाएगा। चूंकि, इस योजना को लेकर सूबे पर बड़ा दबाव आने वाला है, इसे देखते हुए सरकार हर स्तर पर तैयारी कर रही है। CM ने इस दौरान कैबिनेट में लिए गए अन्य फैसलों की जानकारी भी दी।

CM ने बताया कि हिमोफीलिया और थैलीसीमिया से पीड़ित रोगियों को दी जाने वाली पेंशन के लिए 18 वर्ष की आयु को समाप्त कर दिया गया है। पहले 18 वर्ष की आयु से अधिक को ही लाभ मिलता था। साथ ही यह भी निर्णय किया है कि इन दोनों बीमारियों को वित्तीय सहायता पेंशन के अतिरिक्त दी जाएगी।

पानीपत स्थित चुलकाना धाम के लिए भी कैबिनेट में एक फैसला लिया गया है। फैसला लिया गया है कि बाबा खाटू श्याम जी के इस धाम के लिए पूजा स्थल बोर्ड बनाया जाएगा। इसके विधेयक-2025 को भी मंजूरी दी गई है। यहां लाखों की संख्या में पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। यहां एकादशी को मेले का भी आयोजन होता है। इस पवित्र स्थल की बड़ी मान्यता है।

Read Also : पंजाब में नशे के पीछे किसका है हाथ ? जानिए राजपाल कटारिया ने किस का देश का लिए नाम

CM नायब सैनी ने बताया है कि पूर्व कर्मचारियों, जिनके विभाग मर्ज हुए थे, उनकी पेंशन का प्रावधान किया गया है। ऐसे सभी पूर्व कर्मचारियों को 6 से 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। ऐसे कुछ कर्मचारियों को बुढ़ापा पेंशन भी लगी थी। उन पर 1 साल का 1 करोड़ 46 लाख रुपया माफ किया गया, क्योंकि एक कर्मचारी एक ही जगह से पेंशन ले सकता था।