New Punjabi Song - Punjab News Times

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'लॉक' रिलीज, मिनटों में मिले लाखों से ज्यादा व्यूज
पंजाबी संगीत प्रेमियों और सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए नया गीत 'लॉक' रिलीज हो गया है। इस गीत के रिलीज से पहले ही एक सप्ताह से भी कम समय में इसके टीजर को 1.5 मिलियन व्यू मिल चुके थे। वहीं, गीत को रिलीज के 30 मिनट में 5 लाख व्यू मिल गए। यह गाना सिद्धू मूसेवाला का इस साल का पहला गाना है। उनकी मौत के बाद से अब तक कुल 9 गाने रिलीज हो चुके हैं।

गीत में सिद्धू मूसेवाला के पिता एक हीरो की तरह नजर आ रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की छवि उनके पिता बलकौर सिंह में दिख रही है। गाने 'लॉक' को प्रसिद्ध म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी द किड ने प्रोड्यूस किया है। द किड कंपनी पहले भी सिद्धू मूसेवाला के कई हिट गानों का निर्माण कर चुकी है। इस गाने के वीडियो का निर्देशन नवकरण बराड़ ने किया है। दोनों के आधिकारिक पेज पर इस गाने का पोस्टर साझा किया गया है।

गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए द किड ने लिखा, “चारों तरफ देखो, हम लीडर हैं। हम जो भी करेंगे, वह हम तय करेंगे, और बाकी लोग हमारी राह का अनुसरण करने की कोशिश करेंगे।”

सिद्धू मूसेवाला ने अपने म्यूजिक और बोलचाल की शैली से पंजाबी संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी शख्सियत और गानों ने लाखों दिलों को छुआ है। उनकी मौत के बाद भी उनके गानों की लोकप्रियता कम नहीं हुई है, और फैंस हर नए गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को कर दी गई। मूसेवाला को लॉरेंस गैंग के कुछ हमलावरों ने गोली मार दी थी। तब से उनके प्रशंसक और परिवार के सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं और जब भी उनका कोई नया गाना आता है, तो प्रशंसकों को लगता है कि 'सिद्धू वापस आ गया है'।