Pravesh Verma - Punjab News Times

पंजाबियों को लेकर भाजपा का विवादित बयान ! केजरीवाल बोले- यह पंजाबियों का अपमान
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा ने कहा कि हजारों की संख्या में दिल्ली में पंजाब के नंबर की गाड़ियां घूम रही हैं। यहां 26 जनवरी मनाने की तैयारी चल रही है। यहां ऐसा कौन-सा काम हो रहा है, जिससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था को खतरा हो सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने इसे पंजाबियों का अपमान बताया। उन्होंने बुधवार सुबह X पर लिखा- दिल्ली को पंजाबियों ने सवारा है। पंजाबियों को देश के लिए खतरा बोलकर भाजपा ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पंजाबियों को अपमानित किया है। बीजेपी को पंजाबियों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

दिल्ली में लाखों पंजाबी रहते हैं जिनके पूर्वजों ने देश के लिए क़ुर्बानियां दी हैं। दिल्ली में लाखों पंजाबी रेफ्यूजी भी रहते हैं जो बंटवारे के मुश्किल दौर में सबकुछ छोड़कर दिल्ली आ कर बसे थे। भाजपा के नेता आज जो कह रहे हैं, इससे वो उनकी शहादत और कु्र्बानी का अपमान कर रहे हैं।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली की CM आतिशी ने कहा, 'विधानसभा क्षेत्र के हर इलाकों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और रमेश बिधूड़ी के भतीजे होने का दावा करने वाले लोग AAP कार्यकर्ताओं को डरा रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने AAP कार्यकर्ता दीपा को फोन करके उन्हें भाजपा में वापस आने को कहा।

जब उन्होंने कहा कि वह अब AAP में हैं और आतिशी के साथ हैं, तो बिधूड़ी ने कहा कि यह आतंकवादियों की पार्टी है और 8 फरवरी के बाद आतिशी जेल जाएगी। भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी, उनके कार्यकर्ता और भतीजे आज चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वे पूरे इलाके में सिर्फ गुंडागर्दी फैला रहे हैं। हम चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं कि रमेश बिधूड़ी, उनके कार्यकर्ताओं और भतीजों पर एफआईआर दर्ज की जाए।