BJP Congress . Delhi Election - Punjab News Times

भाजपा और कांग्रेस के बीच जुगलबंदी- मैं राहुल गांधी पर बोलता हूं, तो भाजपा उसका जवाब देती है - केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की जुगलबंदी उजागर होगी। उन्होंने कहा- मैं जब राहुल गांधी के बारे में बोलता हूं तो उसका जवाब भाजपा की ओर से आता है। दोनों के बीच साझेदारी चल रही है।

दरअसल, राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के सीलमपुर में कहा, 'अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वह दिल्ली को साफ करेंगे, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी को पेरिस बना देंगे। क्या हुआ? क्या उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म किया? दिल्ली में प्रदूषण, भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ रही है।'

केजरीवाल ने X पर जवाब दिया- राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं, पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है।

केजरीवाल का जवाब देते हुए भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने X पर लिखा- ‘देश की चिंता बाद में करो, पहले नई दिल्ली सीट बचाओ।’ केजरीवाल विधानसभा में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां भाजपा से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं। दोनों पूर्व CM के बेटे हैं।

इस पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'बहुत बढ़िया। मैंने राहुल गांधी के बारे में एक लाइन लिखी और भाजपा की तरफ से जवाब आया। देखिए, भाजपा कितनी परेशान है। यह दिल्ली चुनाव शायद कांग्रेस और भाजपा के बीच वर्षों पुरानी साझेदारी को उजागर कर देगा।'

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा- केजरीवाल को पता ही नहीं देश बचाना क्या होता है। शराब घोटाला देश बचाना था। अय्याशी के महल में रहना देश बचाना था। हर पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस को हर जगह हराना क्या देश बचाने का काम था। केजरीवाल का एक काम नहीं है जो इसने अपने स्वार्थ के अलावा किया हो। इन्होंने कांग्रेस के समय के काम को अपना बता दिया।

दीक्षित ने कहा- केजरीवाल पर जो सवाल उठ रहे हैं इन्हें हिम्मत नहीं है कि वे इसका जवाब दें। इतने दिनों से वो कोशिश कर रहा था कि कुछ लोग जो इसके साथ में INDIA गठबंधन में उनको एकजुट करके कांग्रेस के खिलाफ कर दे। जिस दिन वह चुनाव हारेगा उस दिन वह जेल चला जाएगा। ये जो माहौल बना रहे थे कि केजरीवाल किसके साथ है किसके साथ नहीं है उसे राहुल ने स्पष्ट कर दिया।

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत साहिग सिंह वर्मा के बेटे हैं। वहीं संदीप दीक्षित दिल्ली में 10 साल CM रहीं शीला दीक्षित के बेटे हैं।