HMPV Virus - Punjab News Times

HMPV वायरस को लेकर अलर्ट ' पंजाब में बच्चों-बुजुर्गों को मास्क पहनने की सलाह
देश के सभी राज्यों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों के बीच भारत सरकार ने निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए थे। इसको लेकर पंजाब का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने का आग्रह किया है।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस बीमारी से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। साथ ही पंजाब में अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- राज्य सरकार केंद्र के संपर्क में है और वायरस के फैलने से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के लिए तैयार है।

इतना ही नहीं उन्होंने कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी है। मंत्री ने आगे कहा- यह वायरस कोरोना जितना गंभीर नहीं है। यह हल्का वायरस है, जिससे फ्लू जैसे लक्षण होते हैं। आगे डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- यह जानलेवा नहीं है।

मंत्री बोले- कोरोना से बहुत कुछ सीखा, हम हर तरह से तैयार हैं

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- पंजाब का स्वास्थ्य विभाग हर तरह की स्थिति से लड़ने के लिए तैयार है। यह कोई नया वायरस नहीं है और न ही यह जानलेवा वायरस है। जिन लोगों को अस्थमा जैसी कोई सांस संबंधी बीमारी है, उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाना चाहिए।

साथ ही अगर बाहर जाना ही है, तो मास्क पहनकर निकलें। लोगों को इससे घबराना नहीं चाहिए। कोरोना से हमने बहुत कुछ सीखा है, इसलिए हम हर तरह से तैयार हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा- हमने राज्य के डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है और उन्हें एडवाइजरी जारी कर दी गई है। पंजाब में हर तरह का इलाज मुफ्त होगा।

केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के लिए ICMR और IDSP के माध्यम से एक मजबूत निगरानी प्रणाली है। दोनों एजेंसियों के डेटा से पता चलता है कि ILI और SARI मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है।

हालांकि, यह भी कहा गया कि एहतियात के तौर पर ICMR HMPV की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़ाएगा। साथ ही, यह पूरे साल HMPV मामलों पर नज़र रखेगा।

कोरोना से कितना अलग है ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस, क्या सर्दी के मौसम से है इसका कनेक्शन?
कोरोना महामारी ने जिस तरह पूरी दुनिया में कहर मचाया था, उसके खौफनाक मंजर आज भी आंखों के सामने छाए रहते हैं. इस महामारी के पांच साल के अंदर ही चीन (China) में इसी तरह का एक वायरस आउटब्रेक हुआ है, जिसका नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV Virus) है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि इस बीमारी की वजह से चीन के अस्पताल पट चुके हैं, लाशों का अंबार लग रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या एक और कोरोना जैसी महामारी फैलने वाली है, आखिर HMPV वायरस क्या है, यह कोरोना से कितना अलग है और क्या सर्दी के मौसम से इसका कनेक्शन है. आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब...

HMPV वायरस क्या है

HMPV एक RNA वायरस है, जो न्युमोवायरिडे फैमिली के मेटापन्यूमोवायरस क्लास से जुड़ा है. 2001 में डच रिसर्चर ने पहली बार इसकी खोज की थी. यह उसी वायरस फैमिली से आता है, जिससे निमोनिया फैलता है.

इसकी वजह से होने वाले इंफेक्शन से अपर और लोअर रेस्पिरेटरी बीमारियां हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक सामान्य रेस्पिरेटरी डिजीज है, जो पूरी दुनिया में फैला है. बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वालों को इसका ज्यादा खतरा होता है. इसके लक्षण काफी हद तक कोरोना जैसे ही हैं.

कोरोना से कितना अलग ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस

1. लक्षण

कोरोना वायरस में आमतौर पर बहुत ज्यादा फीवर, खांसी, सांस लेने में कठिनाई और थकान जैसे लक्षण होते हैं, जबकि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस में सर्दी, खांसी, गले में खराश और थकान जैसे लक्षण नजर आते हैं.

2. ज्यादाा खतरनाक कौन

कोरोना वायरस गंभीर बीमारियों जैसे कि निमोनिया और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS) का कारण बन सकता है, जबकि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस आमतौर पर हल्के लक्षणों का कारण ही बनता है.

3. म्यूटेशन

कोविड-19 वायरस की तरह ही  ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (Human Metapneumovirus) भी हवा के माध्यम से फैलता है, लेकिन यह कोरोना वायरस की तुलना में कम म्यूटेड होता है. जिसकी वजह से खतरनाक भी कम है.

क्या HMPV वायरस का सर्दी के मौसम से कनेक्शन

सर्दी के मौसम में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के संक्रमण का कनेक्शन हो सकता है, क्योंकि इस मौसम में वायरस के फैलने की आशंका अधिक होती है. इसके अलावा, सर्दी के मौसम में लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकती है, जिससे वायरस के संक्रमण ज्यादा हो सकती है.इस मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम आम होते हैं, जिससे इस वायरस को होने का खतरा ज्यादा रहता है.