Sanyukt Kisan Morcha Meeting - Punjab News Times

पीएम मोदी रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवा सकते हैं; किसानों से बात क्यों नहीं करते - CM Mann
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) शंभू-खनौरी बॉर्डर के आंदोलन में शामिल होगा या नहीं, इसका फैसला आज होगा। इस चीज को लेकर चंडीगढ़ में एसकेएम की मीटिंग शुरू हो गई है। दूसरी तरफ किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान का भी बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा केंद्र को जिद छोड़कर किसानों से बात करनी चाहिए। कबूतर के आंखे बंद करने बिल्ली नहीं भागती है।

सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि केंद्र सरकार को अपनी पुरानी जिद छोड़कर किसान संगठनों से बातचीत का रास्ता खोलना चाहिए...कबूतर की आंखें बंद करने बिल्ली नहीं भागती है..पता नहीं केंद्र सरकार कौन सी तपस्या कर रही है।

अगर मोदी जी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवा सकते हैं तो क्या वे 200 किलोमीटर दूर बैठे किसानों से बात नहीं कर सकते? आप किस समय का इंतजार कर रहे हैं? इससे पहले भी एक बार लुधियाना में नगर निगम चुनाव में उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की थी कि केंद्र को किसानों से बातचीत करनी चाहिए।

ਕੇੰਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਪੁਰਾਣੀ ਜ਼ਿੱਦ ਛੱਡ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ-ਬਾਤ ਦਾ ਰਾਹ ਖੋਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ…ਕਬੂਤਰ ਦੇ ਅੱਖਾਂ ਮੀਚਣ ਨਾਲ ਬਿੱਲੀ ਨਹੀਂ ਭੱਜਦੀ..ਸੈੰਟਰ ਸਰਕਾਰ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਹੁਣ ਕਿਹੜੀ ਤਪੱਸਿਆ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ?? ਜੇ ਮੋਦੀ ਜੀ ਰੂਸ ਤੇ ਯੂਕਰੇਨ ਦੀ ਜੰਗ ਰੁਕਵਾ ਸਕਦੇ ਨੇ ਤਾਂ 200 ਕਿੱਲੋਮੀਟਰ ਤੇ ਬੈਠੇ ਅੰਨਦਾਤਿਆਂ ਨਾਲ ਨਹੀੰ ਗੱਲ…

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 24, 2024

वहीं, बीजेपी नेता हरजीत सिंह गरेवाल का कहना है कि मुलाकात तो सीएम भगवंत मान ने करवानी है, वह पहल करे। दूसरी तरफ खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मरणव्रत को 29 दिन हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आज मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे उनके अनशन के समर्थन में पंजाब को छोड़कर पूरे देश में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। किसान फसलों की खरीद पर MSP की गारंटी का कानून मांग रहे हैं। ठंड-बारिश के बीच भी वह हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

SKM गैर राजनीतिक के नेता सरवण सिंह पंधेर ने 30 दिसंबर को ​पंजाब बंद का ऐलान किया हुआ है। इसे लेकर 26 दिसंबर को खनौरी में सभी ट्रेड यूनियन, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों, टैक्सी यूनियनों की मीटिंग बुलाई गई है। किसान नेताओं ने बताया है कि 30 दिसंबर को पंजाब बंद के दौरान मेडिकल और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी चीजें सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगी।

सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की तरफ से डल्लेवाल की पेश की गई मेडिकल रिपोर्ट पर बवाल हो गया है। पंजाबी मूल के अमेरिकी डॉक्टर स्वैमान सिंह ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उनसे जुड़ी डॉक्टरों की टीम ही डल्लेवाल की देखरेख कर रही है।