Jagjeet Singh Dallewal - Punjab News Times

डल्लेवाल के अनशन का आज 60वां दिन , डॉ. स्वाईमान सिंह का फेसबुक पेज ब्लॉक
फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर डटे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज (शुक्रवार) 60वें दिन में प्रवेश कर गया है। अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उधर, किसान आंदोलन में डल्लेवाल को मेडिकल सहायता मुहैया कराने वाली समाज सेवी संस्था के प्रमुख डॉ. सवाईमान का फेसबुक पेज बंद कर दिया गया है।

यह अकाउंट ऐसे समय बंद किया गया है, जब पिछले दिनों डॉ. सवाईमान ने कहा था कि केंद्र सरकार को तुरंत किसानों के साथ बैठक करनी चाहिए। आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता को मेडिकल सहायता के बिना जिंदा रखना मुश्किल है। हालांकि, जब उनका अकाउंट बंद किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से जो भी कहा गया है, वह बिल्कुल सही है। वह सोशल मीडिया से कौन सा पैसा कमा रहे हैं?

डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि ताजी हवा और धूप में आने के बाद डल्लेवाल की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वहीं किसान नेताओं ने बताया कि डल्लेवाल के लिए बनाए जा रहे कमरे का काम भी तेजी से चल रहा है।

जब तक कमरा नहीं बन जाता, तब तक वह अत्याधुनिक सुविधाओं वाली ट्रॉली में रहेंगे। वहीं राजिंदरा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम लगातार शिफ्टों में मोर्चे पर ड्यूटी कर रही है। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर टेस्ट भी किए जा रहे हैं।

1. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से 26 जनवरी को निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च की भी तैयारियां चल रही हैं। देशभर में दोपहर 12 से 1.30 बजे तक किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर रहेंगे।

देशभर में शॉपिंग मॉल, साइलो, टोल प्लाजा, भाजपा नेताओं के दफ्तरों और घरों के सामने से यह मार्च निकाला जाएगा। इसके लिए सभी किसान नेता अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। सभी नेताओं की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद दिल्ली मार्च को लेकर किसानों की एक अहम बैठक भी होगी।

Read Also : 2 लाख व्यापारियों का ढाई हजार करोड़ माफ ,सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी

2. 28 जनवरी को दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चा में अखंड पाठ शुरू होगा और 30 जनवरी को भोग डाला जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में किसानों से मोर्चे पर पहुंचने की अपील की गई है।

जबकि 14 फरवरी को चंडीगढ़ में किसानों और केंद्र सरकार के अधिकारियों के बीच बैठक होगी। जिसमें किसानों के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

अमृतसर में लोहड़ी पर किसानों का विरोध प्रदर्शन , मंडी निजीकरण नीति की जलाई कॉपियां
पंजाब के अमृतसर में लोहड़ी के त्योहार पर किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए मंडी में निजीकरण नीति की कॉपियां जलाई। कंपनी बाग के सामने आयोजित प्रदर्शन में किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एमएसपी गारंटी कानून की मांग की।

खनौरी बॉर्डर पर डटे किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि यह ड्राफ्ट की कॉपियां पूरे देश में जलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 49 दिन हो गए हैं और आंदोलन को शुरू हुए 11 महीने बीत चुके हैं, लेकिन सरकार अभी भी मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

पंधेर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रोजाना 35 से 40 किसान कर्ज में दब रहे हैं और कई किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। खेती से जुड़ी लागत जैसे बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की बढ़ती कीमतों से किसानों का कर्ज लगातार बढ़ रहा है।

बीजेपी नेता सुनील जाखड़ के बयान का जवाब देते हुए पंधेर ने कहा कि एमएसपी कानून से पंजाब के किसानों को नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे किसान धान की एकल फसल से बाहर निकल सकेंगे। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि सरकार को आखिरकार झुकना होगा और एमएसपी गारंटी कानून बनकर रहेगा।

पंजाब में किसानों से भरी 2 बसों का एक्सीडेंट , हरियाणा में महापंचायत में जा रहीं 3 महिलाओं की मौत
पंजाब में शनिवार को किसानों से भरी 2 बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, जिनमें 3 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। ये दोनों हादसे अलग-अलग हुए। इनमें एक बस खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन में जा रही थी।

वहीं, दूसरी बस से लोग हरियाणा के टोहाना में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में शामिल होने से जा रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों और मृतकों को बरनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। चश्मदीद बताते हैं कि दोनों हादसे सड़क पर धुंध के कारण हुए हैं।

पंजाब में पहला बस हादसा बरनाला में हुआ। यहां किसानों से भरी बस बरनाला जेल के पास एक ट्रक से टकरा गई। इससे बस में सवार कई किसान घायल हो गए। हालांकि, यहां किसी के गंभीर होने की सूचना नहीं है।

घायलों का कहना है कि वे डल्लेवाल गांव से बस में सवार होकर खनौरी बॉर्डर पर जा रहे थे। वहां उन्हें मरणव्रत पर बैठे डल्लेवाल के समर्थन में पहुंचना था। सुबह काफी धुंध थी। जब बस बरनाला जेल के पास पहुंची तो वहां सामने अचानक से एक ट्रक आ गया।

किसानों ने बताया है कि धुंध के कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया, और पीछे से चली आ रही बस उसमें टकरा गई। इससे बस का केबिन टूट गया। बस टकराने से झटका लगा था, जिससे कुछ किसान घायल हुए हैं। इसके बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई।

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को बस से निकाला और उन्हें बरनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां सभी का उपचार किया गया है।

'वन नेशन, वन MSP' की मांग, सोनीपत में तूल पकड़ रहा Farmers Protest, ट्रेन में सवार होकर निकले किसान
हरियाणा के सोनीपत में भी अब किसान आंदोलन ने तूल पकड़ लिया है. सोनीपत के खनौरी बॉर्डर के लिए किसानों का जत्था रवाना हुआ है. वहीं, सोनीपत से ट्रेन में सवार होकर भी कई किसान निकले हैं. किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि 'वन नेशन वन इलेक्शन' की बात करते हैं तो 'वन नेशन, वन एमएसपी' क्यों नहीं हो सकता?

जानकारी के अनुसार, सोनीपत से खनौरी बॉर्डर पर रवाना हुए किसान एक दिन के लिए भूख हड़ताल करेंगे. इतना ही नहीं, इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. किसानों का कहना है कि सरकार ने लोगों को जाति-पाति और धर्म पर बांटने के साथ-साथ किसानों को बांट दिया है. वहीं, किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार किसानों को कमजोर न समझे और उनके साथ वादाखिलाफी न करें.

शंभू और खनौरी के किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा की सभी खापें 29 दिसंबर को हिसार जिले के बास में खाप महापंचायत करेंगी. इसमें अगली रणनीति भी बताई जाएगी और सभी खापों को किसानों के मसले पर उनका साथ देने के लिए एक करने की कोशिश की जाएगी. 102 खापों की जो 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है वो किसानों का समर्थन करती है.

कमेटी की ओर से कहा गया है, "हम चाहते हैं कि SKM और शंभू और खानूरी बॉर्डर पर धरना दे रहे सारे किसान संगठन एक साथ आ जाएं. हम केंद्र सरकार को दस दिन का अल्टिमेटम देते हैं कि किसानों से बात शुरू की जाए वरना अगला फैसला महापंचायत में लिया जाएगा."

15 दिसंबर को 11 सदस्यों की कमेटी खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिली थी. कमेटी ने जगजीत सिंह को कहा था कि खापें उनको शहीद का दर्जा दे रही हैं, इसलिए उन्हें अपना अनशन तोड़ देना चाहिए मगर डल्लेवाल ने मना कर दिया था. सारे देश के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को खाप पंचायत में बुलाया जाएगा ताकि सब संगठन जो आंदोलन कर रहे हैं और जो नहीं भी कर रहे हैं वे एक साथ आएं.

रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन (बुधवार, 18 दिसंबर) पंजाब में किसानों के रेल पटरियों को जाम करने से दो एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रभावित हो गया. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दातासिंह वाला बॉर्डर पर 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बुधवार को पंजाब में किसानों ने कई जगह रेल पटरियां जाम करने का फैसला लिया था. उन्होंने दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक पटरियों को बाधित रखा.

मिली जानकारी के अनुसार, किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच 14 दिसंबर को शंभू बॉर्डर पर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को यहां सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई. किसान नेताओं ने यह जानकारी दी. किसान नेताओं ने बताया कि लुधियाना जिले के रतनहेरी गांव के किसान रणजोध सिंह ने कथित तौर पर यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत से व्यथित थे. डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी सीमा पर आमरण अनशन पर बैठे हैं.