Punjab Farmers Protest - Punjab News Times

'वन नेशन, वन MSP' की मांग, सोनीपत में तूल पकड़ रहा Farmers Protest, ट्रेन में सवार होकर निकले किसान
हरियाणा के सोनीपत में भी अब किसान आंदोलन ने तूल पकड़ लिया है. सोनीपत के खनौरी बॉर्डर के लिए किसानों का जत्था रवाना हुआ है. वहीं, सोनीपत से ट्रेन में सवार होकर भी कई किसान निकले हैं. किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि 'वन नेशन वन इलेक्शन' की बात करते हैं तो 'वन नेशन, वन एमएसपी' क्यों नहीं हो सकता?

जानकारी के अनुसार, सोनीपत से खनौरी बॉर्डर पर रवाना हुए किसान एक दिन के लिए भूख हड़ताल करेंगे. इतना ही नहीं, इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. किसानों का कहना है कि सरकार ने लोगों को जाति-पाति और धर्म पर बांटने के साथ-साथ किसानों को बांट दिया है. वहीं, किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार किसानों को कमजोर न समझे और उनके साथ वादाखिलाफी न करें.

शंभू और खनौरी के किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा की सभी खापें 29 दिसंबर को हिसार जिले के बास में खाप महापंचायत करेंगी. इसमें अगली रणनीति भी बताई जाएगी और सभी खापों को किसानों के मसले पर उनका साथ देने के लिए एक करने की कोशिश की जाएगी. 102 खापों की जो 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है वो किसानों का समर्थन करती है.

कमेटी की ओर से कहा गया है, "हम चाहते हैं कि SKM और शंभू और खानूरी बॉर्डर पर धरना दे रहे सारे किसान संगठन एक साथ आ जाएं. हम केंद्र सरकार को दस दिन का अल्टिमेटम देते हैं कि किसानों से बात शुरू की जाए वरना अगला फैसला महापंचायत में लिया जाएगा."

15 दिसंबर को 11 सदस्यों की कमेटी खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिली थी. कमेटी ने जगजीत सिंह को कहा था कि खापें उनको शहीद का दर्जा दे रही हैं, इसलिए उन्हें अपना अनशन तोड़ देना चाहिए मगर डल्लेवाल ने मना कर दिया था. सारे देश के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को खाप पंचायत में बुलाया जाएगा ताकि सब संगठन जो आंदोलन कर रहे हैं और जो नहीं भी कर रहे हैं वे एक साथ आएं.

रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन (बुधवार, 18 दिसंबर) पंजाब में किसानों के रेल पटरियों को जाम करने से दो एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रभावित हो गया. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दातासिंह वाला बॉर्डर पर 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बुधवार को पंजाब में किसानों ने कई जगह रेल पटरियां जाम करने का फैसला लिया था. उन्होंने दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक पटरियों को बाधित रखा.

मिली जानकारी के अनुसार, किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच 14 दिसंबर को शंभू बॉर्डर पर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को यहां सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई. किसान नेताओं ने यह जानकारी दी. किसान नेताओं ने बताया कि लुधियाना जिले के रतनहेरी गांव के किसान रणजोध सिंह ने कथित तौर पर यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत से व्यथित थे. डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी सीमा पर आमरण अनशन पर बैठे हैं.

पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन:48 जगहों पर धरना दे रहे किसान
पंजाब में शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज 3 घंटे के लिए ट्रेनें रोकी जा रही हैं। 48 जगहों पर किसान दोपहर 12 बजे से ट्रैक पर बैठे हैं, 3 बजे तक प्रोटेस्ट चलेगा।

अमृतसर, जालंधर और होशियारपुर जिला में सबसे ज्यादा जगहों पर किसान ट्रैक जाम कर रहे हैं। रेल रोको आंदोलन का ऐलान 14 दिसंबर को किसान नेता सरवण पंधेर ने किया था।

खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में होगी। इसमें डल्लेवाल के संघर्ष को समर्थन देने का ऐलान हो सकता है।

इसके बाद शाम 7 बजे गवर्नर से मिलने का प्रोग्राम है। पहले यह मीटिंग 24 दिसंबर को रखी गई थी, लेकिन किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को देखते हुए मीटिंग का समय बदला गया है।

अमृतसर के कई रेल फाटकों पर आज किसान धरना देने बैठे हैं। अमृतसर के देवीदासपुरा, ब्यास, पंधेर कलां, कत्थू नंगल, रमदास, जहानगीर, झंडे और रेलवे स्टेशन पर किसानों की अलग-अलग जत्थेबंदियां 12 से 3 बजे तक रेल को रोकने के लिए बैठी हैं। जिसके लिए तैयारियां दो दिन पहले ही की गई हैं। रेल रोको आंदोलन के शुरू होने से पहले किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि प्रेस कुछ लिख बोल ना पाए इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पंजाब में दौरे पर हैं, लेकिन मीडिया किसानों के साथ है।