Digital Arrest - Punjab News Times

40 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट रहे Youtuber Ankush Bahuguna! जानें कैसे हुई ठगी
डिजिटल अरेस्ट देश में काफी तेजी से बढ़ रहा है. ठग लोगों को नए-नए तरीकों से चूना लगा रहे हैं. इसमें सबसे ऊपर आता है डिजिटल अरेस्ट जिसमें जालसाज नई तकनीक का इस्तेमाल करके लोगों को डरा धमका कर ठगी कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां यूट्यूबर अंकुश बहुगुणा करीब 40 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट रहे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

कैसे फंसे ठगों के जाल में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंकुश ने बताया कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई, जिसे उन्होंने बिना किसी शक के उठा लिया. यह कॉल ऑटोमेटेड थी, जिसमें कहा गया कि उनका एक कूरियर रद्द कर दिया गया है. इसके बाद उन्हें एक अन्य कॉल पर जोड़ा गया, जहां कॉलर ने बताया कि कस्टम विभाग ने उनके कूरियर को अवैध सामान के चलते जब्त कर लिया है. यह सुनकर अंकुश घबरा गए और ठगों ने उनकी इसी घबराहट का फायदा उठाया. उन्होंने आधार कार्ड और अन्य निजी जानकारियां लेकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया.

दोस्त के मैसेज से हुआ ठगी का अहसास
अंकुश ने बताया कि ठगों ने उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस स्टेशन जाने का समय नहीं मिलेगा और एक वर्दीधारी व्यक्ति से व्हाट्सएप कॉल कराई गई. इसके बाद 40 घंटे तक उन्हें बाहरी दुनिया से पूरी तरह काट दिया गया और लगातार वीडियो कॉल पर रखा गया. इस दौरान ठगों ने पैसे ट्रांसफर करवाने का दबाव बनाया, लेकिन बैंक बंद होने की वजह से पैसा ट्रांसफर नहीं हो सका. उन्हें होटल में रुकने के लिए कहा गया. वहीं, एक दोस्त के मैसेज ने उन्हें सतर्क किया, जिसके बाद उन्होंने होटल से भागकर खुद को बचाया.

Digital Arrest: क्या है यह तरीका?
डिजिटल अरेस्ट में ठग फर्जी पुलिस या जांच अधिकारी बनकर कॉल करते हैं. वे गिरफ्तारी का डर दिखाकर व्यक्ति को घर में कैद कर लेते हैं और 24 घंटे कैमरे के सामने रहने का दबाव डालते हैं. पीड़ित को किसी से संपर्क करने से रोका जाता है और उनकी ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी की जाती है. अंत में, डराकर उनसे पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते हैं. अंकुश ने इस घटना पर कहा कि उन्होंने न केवल अपनी मेहनत की कमाई गंवाई, बल्कि मानसिक शांति भी खो दी. उन्होंने लोगों को इस तरह की धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी.

स्कैमर्स के जाल में फंसा बुजुर्ग, 7 दिन तक रखा Digital Arrest, बैंक अकाउंट से पार कर दिए 1.94 करोड़ रुपये
देश में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे ही एक मामले में बेंगलुरु के रहने वाले एक 68 वर्षीय व्यक्ति को 1.94 करोड़ रुपये गंवाने पड़े हैं. साइबर जालसाज ने पीड़ित व्यक्ति को सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उसे करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया. इस मामले की शुरुआत 30 नवंबर को हुई, जब पीड़ित व्यक्ति को व्हाट्सऐप पर एक वीडियो कॉल आई. कॉल करने वालों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और पीड़ित व्यक्ति पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया.

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जालसाजों ने उसे भारतीय कारोबारी नरेश गोयल के साथ एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी होने की बात कही. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पकड़े गए 247 ATM कार्ड्स में से एक उसका है. उसने आगे बताया कि जालसाजों ने पहले जांच के लिए उसे मुंबई आने को कहा, लेकिन बाद में डिजिटल अरेस्ट कर बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी.

डिजिटल अरेस्ट में रहते हुए पीड़ित व्यक्ति ने डर के मारे 7 दिनों के भीतर 1.94 करोड़ रुपये जालसाजों के खाते में ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद जालसाजों ने उसे डरा-धमकाकर चुप करवा दिया और किसी और से इस बारे में बात करने से मना कर दिया.

एक हफ्ते के बाद 7 दिसंबर को पीड़ित व्यक्ति ने अपनी बेटी को इस बारे में बताया. बेटी उसे तुरंत पुलिस स्टेशन ले गई, जहां उन्होंने जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पहले यह मामला साउथ ईस्ट बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया, जहां से इसे CEN पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित से बैंक डिटेल लेने के बाद जालसाजों को पता चल गया कि उसने अपना पैसा कहां लगा रखा है. इसके बाद उन्होंने पीड़ित व्यक्ति से वह पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया. अधिकारी ने बताया कि नरेश गोयल जैसे कारोबारियों का नाम लेकर ठगी करना आम हो गया है. पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.