IND vs AUS - Punjab News Times

'हार मानसिक तौर पर परेशान करने वाला, लेकिन संन्यास...', मेलबर्न टेस्ट के बाद रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट पर क्या कहा?
मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवें दिन 184 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन अब उन्होंने तमाम कयासों को खारिज कर दिया है. रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे पता नहीं पहले क्या हुआ है? लेकिन यह सच्चाई है कि कुछ परिणाम बतौर कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर निराश करने वाला है. इससे परेशान जरूर हूं. मैं समझता हूं कि बहुत सारी चीजें रणनीति के मुताबिक नहीं रही.

रोहित शर्मा ने कहा कि यह हार मानसिक तौर पर परेशान करने वाला है, इस बात में कोई दो राय नहीं है. अगर आप अपनी रणनीतियों को ठीक तरह से करने में नाकाम रहते हैं तो निराशा स्वाभाविक है, यह निराश करने वाला क्षण है. वहीं, रोहित शर्मा ने अपने रिटायरमेंट के कयासों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने रिटायरमेंट के सवाल पर कहा कि आज मैं जहां हूं, वहीं हूं... मुझे निजी तौर पर और टीम के स्तर पर बेहतर काम करने की दरकार है. दरअसल आंकड़े बताते हैं कि इस सीरीज में रोहित शर्मा कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं.

अब तक इस सीरीज में रोहित शर्मा 6.20 की एवरेज से महज 31 रन बना सके हैं. बहरहाल मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम की हार के बाद रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ऐसा माना जा रहा था कि मेलबर्न टेस्ट के बाद रोहित शर्मा अपने करियर को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने अपने रिटायरमेंट के कयासों को सिरे से खारिज कर दिया. बताते चलें कि मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन भारत की दूसरी पारी 155 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारतीय टीम को 184 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है.

सिर्फ 55 रनों के भीतर सिमटी आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम, फिर भी भारत पर बना डाली 157 की विशाल बढ़त
एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 337 रनों पर सिमट गई है. कंगारू टीम ने पहली पारी में 157 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है, जिसमें ट्रेविस हेड का बहुत बड़ा योगदान रहा. हेड ने तेजी से रन बनाते हुए 140 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी के दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद सिराज ने भी चार विकेट लेकर कहर बरपाया.

दूसरे दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 86 रन से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. कुछ ओवर बाद ही जसप्रीत बुमराह ने क्रीज पर सेट हो चुके नाथन मैकस्वीनी को 39 के स्कोर पर चलता किया. दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय गेंदबाज हावी रहे क्योंकि मैकस्वीनी के कुछ देर बाद ही स्टीव स्मिथ मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए. इस बीच मार्नस लबुशेन एक छोर से डटे रहे, जिन्होंने 64 रन बनाए.

ट्रेविस हेड इस बार भी भारतीय गेंदबाजी पर हावी दिखे. एक छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन हेड निरंतर चौके और छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत बढ़त दिलाने की ओर आगे बढ़ते रहे. हेड ने 99 से अधिक के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 140 रन बनाए. उन्हें मोहम्मद सिराज ने क्लीन बोल्ड किया और जब सिराज ने उन्हें सेंड-ऑफ देने का इशारा किया तो मैदान का माहौल गर्म हो चला था. हेड के टेस्ट करियर का यह आठवां शतक रहा.

भारत की पहली पारी महज 180 रनों पर सिमट गई थी, जहां मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए कुल 6 विकेट चटकाए थे. ऐसे में ट्रेविस हेड और मार्नस लबुशेन की शानदार पारियों की बदौलत कंगारू टीम पहली पारी में 157 रनों की विशाल बढ़त कायम करने में सफल रही. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट लिए. वहीं नितीश रेड्डी ने अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया और रविचंद्रन अश्विन भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय 5 विकेट पर 282 रन था, लेकिन अगले 55 रनों के भीतर उसने बाकी के पांच विकेट गंवा दिए.