PM at ayodhya - Punjab News Times

प्रधानमंत्री मोदी ने किया अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेन को दी हरी झंडी
Ayodhya railway station

राम की नगरी अयोध्या में आज चारों ओर जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही है। आज वहां मोदी सरकार अयोध्या में करोड़ों के सौगातों की बौछार कर रही है।अयोध्या दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को रामनगरी में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन ‘अयोध्या धाम’ का उद्घाटन किया और 2 नई अमृत भारत व 6 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दी। इस दौरान पीएम मोदी कुछ यात्रियों से बातचीत करते हुए भी नजर आए और उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर शनिवार सुबह यहां पहुंचे। वह अयोध्या हवाई अड्डे से एक रोड शो करते हुए अयोध्‍या रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का पहला चरण 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के रूप में पहचाने जाने वाला तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियों, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, अमानती सामान घर, प्रतीक्षा कक्ष जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बयान के अनुसार, स्टेशन भवन ‘सभी के लिए सुलभ’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन’ होगा।

Read also: पर्यटन, सांस्कृतिक मामले और पुरालेख विभाग पंजाब द्वारा शहीदी दिवस सम्बन्धी लंगर लगाया

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों की नयी श्रेणी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी भी दिखाई। अमृत भारत ट्रेन एक ‘एलएचबी पुश-पुल’ ट्रेन है, जिसमें गैर वातानुकूलित बोगियां हैं। इसमें रेल यात्रियों के लिए सुंदर और आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। पीएम मोदी ने 2 नई अमृत भारत ट्रेन दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम। विश्वेश्वरैया टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 6 नई वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नयी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। Ayodhya railway station

अयोध्या में PM मोदी का 8 किमी लंबा रोड शो
PM at ayodhya

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। मोदी का 8 किमी लंबा रोड शो शुरू हो चुका है। रोड के दोनों किनारों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। मोदी पर फूल भी बरसाए जा रहे हैं। 8 किमी की दूरी में सिर्फ राम के जयकारे और भजन ही गूंज रहे हैं। धर्म पथ से लता चौक फिर राम पथ पर मोदी रोड शो के जरिए पहुंचे। 51 जगहों पर PM का स्वागत हो रहा है। 12 जगहों पर संत-महंत और 23 संस्कृत विद्यालयों के 1895 वैदिक छात्र वेद मंत्र और शंख ध्वनि से स्वागत कर रहे हैं। मोदी का काफिला थोड़ी देर में अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगा। इस नए रेलवे स्टेशन का मोदी इनॉगरेशन करेंगे। इसके बाद मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम एयरपोर्ट का इनॉगरेशन करने भी पहुंचेंगे। इसके अलावा PM 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। पूरे शहर को सजाया गया है। आज मोदी तीसरी बार राम नगरी पहुंचे हैं। पहली बार वह 5 अगस्त, 2020 को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे। इसके बाद 23 अक्टूबर, 2022 को दीपोत्सव में हिस्सा लिया था। रोड के दोनों किनारों पर मोदी के स्वागत में लोग श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं। PM ने उनका अभिवादन स्वीकार किया। PM मोदी के 8 किमी लंबे रोड शो के रास्ते को फूलों से सजाया गया है।

Also read:- मुख्यमंत्री द्वारा विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की सुविधा के लिए नयी वैबसाईट  nri.punjab.gov.in की शुरुआत

35 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे PM-
मोदी महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का इनॉगरेशन भी करेंगे। फिर एयरपोर्ट के सामने 35 मिनट की जनसभा करेंगे। कार्यक्रम के लिए 100 फीट लंबा और 25 फीट चौड़ा मंच बनाया गया है।साथ ही मंच पर PM मोदी सहित 13 लोग मौजूद रहेंगे। इनमें CM योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,अश्विनी वैष्णव सहित कुल 3 केंद्रीय मंत्री, सांसद लल्लू सिंह और विधायक वेद प्रकाश गुप्त आदि शामिल हैं। जनसभा में करीब 3 लाख लोग शामिल होंगे। इसके बाद वे राष्ट्रीय मार्ग-27 होकर साकेत पेट्रोल पंप पहुचेंगे। यहां से उनके रोड शो शुरू होगा। PM लता चौक, तुलसी उद्यान, डाकखाना मोड़, हनुमानगढ़ी चौराहा, टेढ़ी बाजार होकर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके साथ ही दूसरे चरण का शिलान्यास करेंगे। PM at ayodhya