BJP Leaders Move To Chandigarh Airport - Punjab News Times

पंजाब CM करेंगे शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन , 4 दिसंबर को मोहाली में कार्यक्रम
चंडीगढ़ के शहीद-ए-आजम भगत सिंह एयरपोर्ट पर भगत सिंह की प्रतिमा के उद्घाटन को लेकर बीजेपी द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के बाद अब पंजाब सरकार ने ऐलान किया है। मोहाली डीसी द्वारा द्वारा आज यानी सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि 4 दिसंबर को इसका उद्घाटन किया जाएगा।

भाजपा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को 72 घंटे के अंदर प्रतिमा का उद्घाटन करने का अल्टीमेटम दिया था। जो कल (1 दिसंबर) पूरा हो गया था। आज बीजेपी के नेता शहीद-ए-आजम भगत सिंह एयरपोर्ट पर भगत सिंह की प्रतिमा के उद्घाटन करने के लिए जाने का ऐलान किया था।

मगर इससे पहले ही सरकार ने उक्त प्रतिमा के उद्घाटन का ऐलान कर दिया है। डीसी मोहाली आशिका जैन ने कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 4 दिसंबर 2024 को शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे मोहाली के बाहर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।

श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा था कि पंजाब में भाजपा दस साल तक शिरोमणि अकाली दल के साथ सत्ता में रही है। लेकिन वह भाजपा वालों से पूछना चाहते हैं कि उस समय वे हंगामा करते रहे कि एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर न रखा जाए। हरियाणा भाजपा के नेता एयरपोर्ट का नाम मंगल सेन के नाम पर रखना चाहते थे।

अब सीएम भगवंत मान के प्रयासों से एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम के नाम पर रखा गया है। साथ ही वहां भगत सिंह की प्रतिमा भी लगाई गई है। सीएम को इसका उद्घाटन करना है। अब भाजपा उस प्रतिमा को लेकर ड्रामा कर रही है।

भाजपा वाले हमेशा से ही भगत सिंह से नफरत करते रहे हैं। पंजाब के लोग भाजपा के पंजाब विरोधी चेहरे को अच्छी तरह जानते हैं। वहीं, आप प्रवक्ता नील गर्ग का कहना है कि एक के बाद एक चुनाव आचार संहिता लग गई। जिसके बाद यह काम अटक गया।

शुक्रवार को भाजपा ने पंजाब सरकार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा से पर्दा हटाने का अल्टीमेटम दिया। प्रतिमा पर छह महीने से पर्दा पड़ा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अगर सोमवार सुबह तक प्रतिमा से पर्दा नहीं हटाया गया तो वह युवाओं के साथ मिलकर खुद इसका उद्घाटन करेंगे।

मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर उनकी 35 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। सीएम भगवंत मान ने इस प्रतिमा को पहले 28 सितंबर को जनता को समर्पित करनी थी। लेकिन इस दौरान उनकी तबीयत खराब थी। इसके बाद यह काम बीच में रह गया था।